ज़ी टीवी
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जनवरी 2021) स्रोत खोजें: "ज़ी टीवी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना।
ज़ी टीवी | |
---|---|
![]() | |
आरंभ | 2 अक्टूबर 1992 |
नेटवर्क | ज़ी नेटवर्क |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
मुख्यालय | मुंबई, भारत |
बंधु चैनल | ज़ी अनमोल ज़ी सिनेमा |
इतिहाससंपादित करें
इसकी स्थापना सुभाष चंद्रा ने 1 अक्टूबर 1992 में मुंबई, महाराष्ट्र में एक हिन्दी चैनल के रूप में की थी। पहले यह स्टार टीवी के साथ मिलकर यह चैनल बनाया था। लेकिन जब स्टार टीवी को एक अमेरिकी कंपनी ने खरीद लिया तो यह पूरी तरह से समाप्त हो गया। उसके बाद ज़ी ने अपना चैनल मार्च 1995 में इंग्लैंड और 15 जुलाई 1998 में अमेरिका में स्थापित की। यह पहला भारतीय चैनल है जो यूरोप में भी दिखाया जाने लगा। इसके कुछ कार्यक्रम और विज्ञापन अमेरिका में अँग्रेजी में दिखाये जाते हैं। इसका एचडी संस्करण पहले भारत में दिखाया गया। 5 सितम्बर 2012 को अमेरिका में डिश नेटवर्क के द्वारा इसका एचडी संस्करण दिखाया गया था।