आयडहो (अंग्रेज़ी: Idaho; /ˈdəh/) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक राज्य है। इसके पूर्व और पूर्वोत्तर में मोन्टाना है, पूर्व में वायोमिंग, दक्षिण में नेवाडा और यूटा, और पश्चिम में वाशिंगटन और औरिगन। पूर्व की तरफ इसकी सीमा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत को भी छूती है। इसकी आबादी करीब 18 लाख है और इसका क्षेत्र 83,570 वर्ग मील (216,400 कि॰मी2) है, जिसकी वजह से यह संयुक्त राज्य में 14वाँ सबसे बड़ा, 13वाँ सबसे आबाद, और आबादी के मामले में 7वाँ सबसे कम घनत्व वाला राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर है बोइस

आयडहो
Ídaahę́  (मैदानी अपाचे)
राज्य
State of Idaho
आयडहो का झंडा
ध्वज
आयडहो का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: द जेम स्टेट (आधिकारिक), द पटेटो स्टेट
ध्येय: Esto perpetua (लातिन: "इसे सदा रहने दो")
गान: "हियर वी हैव आयडहो"
आयडहो is located in पृथ्वी
आयडहो
आयडहो
संयुक्त राज्य के नक्शे पर आयडहो
देशसंयुक्त राज्य
राज्यता से पहलेऔरिगन क्षेत्र, वाशिंगटन क्षेत्र, आयडहो क्षेत्र
संघ में शामिल3 जुलाई 1890 (43वाँ)
राजधानी
(और सबसे बड़ा शहर)
बोइस
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्रबोइस
क्षेत्र83,569[1] वर्गमील (2,16,443 किमी2)
 • थल83,570 वर्गमील (2,16,400 किमी2)
 • जल926 वर्गमील (2,398 किमी2)  1.11%
क्षेत्र दर्जा14वाँ
आकार
 • लम्बाई479 मील (771 किमी)
 • चौड़ाई305 मील (491 किमी)
ऊँचाई5,000 फीट (1,520 मी)
अधिकतम उच्चता (बोरा चट्टान[2])12,662 फीट (3,859 मी)
निम्नतम उच्चता713 फीट (217 मी)
जनसंख्या (2020)
 • कुल18,39,106
 • दर्जा38वाँ
 • घनत्व21.6 वर्गमील (8.33 किमी2)
 • घनत्व दर्जा44वाँ
 • घरेलू आय$52,225[3]
 • आय पद41वाँ
वासीनामआयडहोअन
भाषा
 • औपचारिक भाषाअंग्रेज़ी[4]
समय मण्डलपर्वतीय (यूटीसी−07:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)पर्वतीय दिवालय समय (यूटीसी−06:00)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडUS-ID
अक्षांश42° N से 49° N
देशांतर111°03′ W से 117°15′ W
वेबसाइटwww.idaho.gov
आयडहो के राज्य चिह्न
चेतन चिह्न
उभयचरटाइगर सैलामैंडर
मछलीकटथ्रोट ट्राउट
फूलनीलक
घोड़े की प्रजातिएपालूसा
कीड़ामोनार्क तितली
पेड़पश्चिमी सफ़ेद पाइन
अचेतन चिह्न
नृत्यस्क्वायर नृत्य
राज्य पथ चिह्न
आयडहो राज्य पथ चिह्न

आयडहो में हज़ारों सालों से स्थानीय लोग रहते थे। 19वीं सदी के शुरुआत में इसे औरिगन क्षेत्र का हिस्सा माना गया था, जो कि ब्रिटिश साम्राज्य तथा संयुक्त राज्य के बीच विवादित था। यह 1846 के औरिगन समझौते के साथ आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य का हिस्सा बन गया। 1863 में इसे एक अलग क्षेत्र के रूप में संगठित किया गया, जिससे पहले यह कुछ समय के लिए वाशिंगटन और औरिगन क्षेत्रों का हिस्सा था। 3 जुलाई 1890 को इसे संघ में शामिल किया गया, जिससे यह संयुक्त राज्य का 43वाँ राज्य बना।

नामकरण संपादित करें

राज्य के नाम का स्रोत अब भी एक रहस्य है। [5] 1860 युग के शुरुआत में संयुक्त राज्य के सरकार का इरादा था रॉकी पर्वतमाला में एक राज्य को संगठित करना। "आयडहो" नाम राजनीतिज्ञ जॉर्ज म. विलिंग द्वारा सुझाया गया था।[6] विलिंग के अनुसार यह शोशोनी भाषा के एक शब्द से आया था जिसका मतलब है "सूर्य पर्वतों से उगता है",[7] मगर बाद में यह पता चला कि ऐसा कोई शब्द नहीं है, और असल में उन्हें इस नाम की प्रेरणा तब मिली थी जब वह "आयडा" नाम के एक लड़की से मिला था।[8] मगर जब 1861 के फरवरी को इसे कॉलोराडो क्षेत्र का नाम दिया गया, आयडहो स्प्रिंग्स नामक शहर ने पहले ही विलिंग के सुझाव पर अपना नाम रख दिया था।

हालाँकि इसका कोई स्रोत नहीं है, 20वीं सदी के कई पाठ्यपुस्तक इस बात को लिखते हैं कि:

"आयडहो" एक शोशोनी भारतीय विस्मय है। यह तीन शब्दों को जोड़कर बना है। पहला है "Ee", जिसका मतलब हिन्दी में है "नीचे आना"। दूसरा है "dah" जो "सूर्य" और "पर्वत", दोनों के लिए शोशोनी शब्द है। तीसरा भाग, "हो", एक विस्मय है और वह वही काम करता है जो कि हिन्दी में विस्मयाधीबोधक चिह्न (!) करता है।[9]

इतिहास संपादित करें

ऐसा माना जाता है कि आज से 14,500 वर्ष पहले भी आयडहो में लोग रहा करते थे। ट्विन फॉल्स के पास के विल्सन बट्ट गुफ़ा में उत्खननों से मानवीय क्रियाओं का सबूत मिला है और यह उत्तर अमेरिका के सबसे पुराने उत्खननों में से एक हैं। यहाँ के प्रसिद्ध अमेरिकी भारतीय जातियाँ हैं उत्तर में नेज़ पर्स, और दक्षिण में शोशोनी।

हमारे अनुसार सबसे तार्किक वर्णन यह है कि ये लोग प्रशांत महासागर के तट से आए थे और वे कोलंबिया नदी के मुहाने पर आ पहुँचे। नदी के प्रलय पर चलते हुए इन लोगों ने अपने तटीय प्रवास के लिए आयडहो क्षेत्र में अपना क्षरण निकाल लिया और इसी तरह से ये बर्फ की चादर के दक्षिण में पहली बार किसी क्षेत्र में आकर बसे।
—डेविस

इन जातियों के नाम फ्रांसिसी में ही रखे गए हैं: नेज़ पर्स, Cœur d'Alène, बोइस, पायट, जिनमें से कुछ लुइस एवं क्लार्क तथा एस्टोरियाई खोज अभियानों से भी पुराने हैं।

संयुक्त राज्य को यह क्षेत्र औरिगन क्षेत्र के बारे में यूनाइटेड किंग्डम द्वारा सौंप दिए जाने के बाद इसकी राजधानी को लीविस्टन से बोइस पर ले आया गया।[10] 1877 में अमेरिकी सरकार द्वारा मोर्मोन बहुपत्नीवादियों को मताधिकारी घोषित कर दिया गया,[11] जिसके बाद 1890 में आयडहो को एक राज्य बना दिया गया।

भूगोल संपादित करें

आयडहो की सीमा छः अमेरिकी राज्य और एक कैनेडियन प्रांत को छूती है। पश्चिम की तरफ राज्य वाशिंगटन और औरिगन हैं, दक्षिण की तरफ नेवाडा और यूटा, और पूर्व की तरफ मोन्टाना और वायोमिंग। उत्तर की तरफ आयडहो के सीमा के पार है कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत।

प्राकृतिक संसाधनों के मामले में आयडहो संयुक्त राज्य के सबसे भरपूर राज्यों में से एक है। यह एक रॉकी पर्वतीय राज्य है जहाँ कई प्राकृतिक संसाधन और सुंदर दृश्य हैं। राज्य में बर्फ से ढके पर्वत, नदियाँ, बड़े-बड़े झील, और खड़ी घाटियाँ हैं। स्नेक नदी का पानी हेल्स कैनियन के गुज़रता है, जो संयुक्त राज्य के सबसे गहरा हलक है। शोशोनी झरने की ऊँचाई नायाग्रा जल प्रपात से भी ज़्यादा है।

जलवायु संपादित करें

आयडहो के जलवायु में क्षेत्रानुसार काफी बदलाव आते हैं। हालाँकि आयडहो प्रशांत महासागर से 330 मील (530 कि॰मी॰) दूर स्थित है, समुद्री प्रभाव यहाँ के मौसम में फिर भी महसूस होता है। शीतकाल में बादल, नमी, और वर्षण अपने उच्चतम विंदुओं पर होते हैं।[12] समुद्री मौसम का सबसे कम प्रभाव राज्य के पूर्वी इलाके में होता है जहाँ वर्षण के क्रम को उलटा देखा जा सकता है। यहाँ ग्रीष्मकाल में वर्षा अधिक होती है और शीतकाल में कम।

आयडहो में गर्माहट भी काफी है। लंबे समय तक तापमान 98 °फ़ै (37 °से.) से अधिक काफी कम ही होती है। यहाँ का अधिकतम तापमान 118 °फ़ै (48 °से.) 28 जुलाई 1934 को ओरोफिनो में नापा गया था, और यहाँ का न्यूनतम तापमान −60 °फ़ै (−51 °से.) 18 जनवरी 1943 को आयलैंड पार्क डैम पर नापा गया था।

झीलें और नदियाँ संपादित करें

 
उत्तरी आयडहो में Coeur d'Alene झील
 
केंद्रीय आयडहो में रेडफिश झील
  • आल्टुरास झील
  • बेयर नदी
  • बेयर झील (आयडहो-यूटा)
  • बोइस नदी
  • क्लियरवाटर नदी
  • हेडन झील
  • हेनरीज़ झील
  • कूटेनाई नदी
  • कैस्केड झील
  • क्वीवलैंड झील
  • Coeur d'Alene झील
  • लोवेल झील
  • वालकट झील
  • पेंड ओरेल - आयडहो का विशालतम
  • लिटल रेडफिश झील
  • लकी पीक झील
  • मूवी नदी
  • नॉर्थ फोर्क क्लियरवाटर नदी
  • पैक नदी
  • पायेट झील
  • पेटीट झील
  • प्रीस्ट झील
  • पर्किंस झील
  • पोर्टनोफ नदी
  • रेडफिश झील
  • सॉटूथ झील
  • स्नेक नदी - सबसे लंबा
  • स्टैनली झील
  • सेंट जो नदी
  • वार्म झील

जनसांख्यिकी संपादित करें

जनसंख्या संपादित करें

 
आयडहो के आबादी के घनत्व का नक्शा

संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2020 को आयडहो की आबादी 18,39,106 थी, जो 2010 अमेरिकी जनगणना से 17% की बढ़ोतरी थी।[13]

2018 में आयडहो की औसत आबादी थी 17,54,208 जो पिछले साल से 37,265 ज़्यादा थी और 2010 से 1,86,626 या 11.91% ज़्यादा। 58,884 के आखिरी संख्या से यह काफी ज़्यादा थी और लोगों के अप्रवास की वजह से यह बढ़ोतरी दिखाई पड़ी है। आयडहो में अंग्रेज़ी या जर्मन वंशावली वाले अमेरिकी लोगों की संख्या अधिक है। करीब 14,522 लोग संयुक्त राज्य के बाहर से भी आए।

इससे आयडहो यूटा (+14.37%), टेक्सस (+14.14%), फ्लोरिडा (+13.29%), कॉलोराडो (+13.25%), उत्तर डकोटा (+13.01%), नेवाडा (+12.36%), एरिज़ोना (+12.20%) और वाशिंगटन के बाद नौवें सबसे अधिक गति से बढ़ने वाला राज्य बन चुका है। 2017 से 2018 तक आयडहो नेवाडा के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर था।

नीचे के टेबल पर 2016 के अनुसार आयडहो की संजातीय संरचना दी गई है।

इडाहो के जनसंख्या की जातीय संरचना[14]
नस्ल जनसंख्या (2017 औसत) प्रतिशत
कुल आबादी 16,57,375 100%
कोकेशियान 15,07,880 91.0%
काले या अफ्रीकी अमेरिकी 11,231 0.7%
स्थानीय अमेरिकी या अलास्का के मूल निवासी 21,323 1.3%
एशियाई 22,720 1.4%
हवाई या प्रशांत महासागरीय द्वीपसमूहों से 2,343 0.1%
अन्य जाति 47,964 2.9%
बहुजातीय 43,914 2.6%
आयडहो की ऐतिहासिक नस्लीय संरचना
नस्लीय संरचना 1970[15] 1990[15] 2000[16] 2010[17]
कोकेशियान 98.1% 94.4% 90.1% 89.1%
स्थानीय 0.9% 1.4% 1.4% 1.4%
एशियाई 0.5% 0.9% 0.9% 1.2%
काला 0.3% 0.3% 0.4% 0.6%
हवाई और
प्रशांत महासागरीय द्वीपसमूहों से
0.1% 0.1%
अन्य जाति 0.2% 3.0% 4.2% 5.1%
बहुजातीय 2.0% 2.5%

धर्म संपादित करें

2014 के अनुसार आयडहो में धर्म[18]
Religion Percent
अधर्म
  
27%
इंजील प्रतिवादी
  
21%
लैटर-डे संत
  
19%
मुख्य प्रतिवादी
  
13%
कैथोलिक
  
10%
अन्य गैर-ईसाई
  
4%
पूर्वी रूढ़िवादी
  
1%
मुसलमान
  
1%
 
आयडहो फॉल्स मंदिर, 2006

प्यू अनुसंधान केंद्र के अनुसार 18 वर्ष के ऊपरे के निवासियों द्वारा प्रस्तुत अपने धर्म थे:

धर्म 2008[19] 2014[20][21]
ईसाई, जिसमें शामिल हैं: 81% 67%
* इंजील प्रतिवादी 22% 21%
* मुख्य प्रतिवादी 16% 16%
* कैथोलिक 18% 10%
* पूर्वी रूढ़िवादी < 0.5% 1%
* ऐसिहासिक हबशी < 0.5% < 1%
* लैटर-डे संत 23% 19%
* जेहोवा की गवाहियाँ 1% < 1%
* अन्य ईसाई < 0.5% < 1%
अधर्म, जिसमें शामिल हैं: 18% 27%
* अविशिष्ट अज्ञात 22%
* अग्नोस्टिक अज्ञात 3%
* नास्तिक अज्ञात 2%
गैर-ईसाई धर्म, जिसमें शामिल हैं: अज्ञात 4%
* मुसलमान < 0.5% 1%
* यहूदी < 0.5% < 1%
* बौद्ध < 0.5% < 1%
* हिन्दू < 0.5% < 1%
* अन्य धर्म < 0.5% < 1%
* अन्य विश्वास अज्ञात 2%
अज्ञात < 0.5% 1%

राज्य सरकार संपादित करें

आयडहो के सरकार में तीन शाखाएँ हैं: कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शाखाएँ। आयडहो का विधानसभा द्विसदनीय है, जिसे 35 विधायी ज़िलों से निर्वाचित किया जाता है। हर ज़िले को दो प्रतिनिधियों और एक सीनेटर द्वारा प्रतिनिधित किया जाता है।

1946 से शुरू होकर, राज्य द्वारा निर्वाचित सांविधानिक अधिकारियों को सीट पर 4 वर्षों का समय दिया जाता है। ये हैं: राज्यपाल, उपराज्यपाल, राज्य सचिव, आयडहो राज्य नियंत्रक (1994 से पहले लेखा परीक्षक), कोषाध्यक्ष, महान्यायवादी, और लोक शिक्षण अधीक्षक।

आयडहो के सरकार के पास शराब पर एकाधिकार है, जो है इडाहो राज्य शराब प्रभाग।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. [1] United States Census Bureau—Population, Housing Units, Area, and Density: 2010
  2. "Elevations and Distances in the United States". United States Geological Survey. 2001. मूल से अक्टूबर 15, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 21, 2011.
  3. "Median Annual Household Income". The Henry J. Kaiser Family Foundation. मूल से दिसंबर 20, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसंबर 9, 2016.
  4. "Idaho Statutes (73-121)". State of Idaho. 2017. मूल से दिसंबर 8, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसंबर 7, 2017.
  5. Rees, John E (1928) [1868]. "Idaho—its meaning, origin and application". Internet Archive. मूल से जून 29, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 30, 2010.
  6. "Did Idaho Get Its Name As a Result of a Hoax?". Museum of hoaxes. April 25, 2006. मूल से October 25, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 30, 2010.
  7. "Idaho".। MSN। Archived 2009-10-28 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2022.
  8. Ellis, Erl H. (October 1951). "Idaho". Western Folklore. 10 (4): 317–9. JSTOR 1496073. डीओआइ:10.2307/1496073.
  9. Barber; Martin (1956). Idaho in the Pacific Northwest. Caxton Printers; Library of Congress. 55-5192.
  10. "Territorial Government in Idaho, 1863–1869" (PDF). Reference. ID, US: State Historical Society. 1968. मूल (PDF) से अक्टूबर 2, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 29, 2013.
  11. Tanenhaus, David S. "Mormon" (PDF). The Encyclopedia of the Supreme Court of the United States (entry). मूल से जून 28, 2010 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि जुलाई 30, 2010.
  12. "Climate of Idaho". WRCC. DRI. February 20, 1954. मूल से अगस्त 24, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 30, 2010.
  13. "QuickFacts Idaho; UNITED STATES". 2018 Population Estimates. United States Census Bureau, Population Division. मार्च 10, 2019. मूल से January 21, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 10, 2019.
  14. "2017 American Community Survey—Demographic and Housing Estimates". United States Census Bureau. अभिगमन तिथि मार्च 25, 2020.
  15. "Historical Census Statistics on Population Totals By Race, 1790 to 1990, and By Hispanic Origin, 1970 to 1990, For The United States, Regions, Divisions, and States". मूल से जुलाई 25, 2008 को पुरालेखित.
  16. "Idaho :: Census Viewer :: CensusViewer :: Powered by Moonshadow Mobile". Idaho.us.censusviewer.com. मूल से April 30, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितंबर 4, 2017.
  17. Center for New Media and Promotions(C2PO). "2010 Census Data". Census.gov. अभिगमन तिथि सितंबर 4, 2017.
  18. "Religious Landscape Study". May 11, 2015. मूल से अप्रैल 27, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 13, 2017.
  19. "Religious Landscape Study, february 2008" (PDF). प्यू अनुसंधान केंद्र. मूल (PDF) से अप्रैल 17, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 12, 2017.
  20. "Religious Landscape Study". प्यू अनुसंधान केंद्र. मूल से अप्रैल 27, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 12, 2017.
  21. "About the Religious Landscape Study". प्यू अनुसंधान केंद्र. मूल से अप्रैल 28, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 12, 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

आयडहो के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
  शब्दकोषीय परिभाषाएं
  पाठ्य पुस्तकें
  उद्धरण
  मुक्त स्रोत
  चित्र एवं मीडिया
  समाचार कथाएं
  ज्ञान साधन


निर्देशांक: 44°21′03″N 114°36′47″W / 44.3509°N 114.6130°W / 44.3509; -114.6130 (State of Idaho)