इतना करो ना मुझे प्यार

भारतीय टेलीविजन श्रृंखला (2014)

इतना करो ना मुझे प्यार एक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। जिसमें रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह धारावाहिक 18 नवम्बर 2014 से शुरू हुआ जो सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे देता है।[1]

इतना करो ना मुझे प्यार
निर्माणकर्ताबालाजी टेलीफिल्म
विकासकर्ताबालाजी टेलीफिल्म
लेखकविपुल मेहता
निवेदिता बासु
सोहम अभिराम
निर्देशकअनिल वी कुमार
ऋषि त्यागी
कमाल मोंगा
पार्थो मित्रा
अभिनीतरॉनित रॉय
पल्लवी कुलकर्णी
मूल देशभारत
मूल भाषा(एँ)हिन्दी
उत्पादन
निर्माताएकता कपूर
शोभा कपूर
उत्पादन स्थानमुंबई
छायांकनआशीष शर्मा
कैमरा स्थापनबहू-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
उत्पादन कंपनीसोनी
मूल प्रसारण
नेटवर्कसोनी
प्रसारण18 नवम्बर 2014 –
17 नवंबर 2015

यह कहानी नचिकेत खन्ना या नील (रॉनित रॉय) और रागिनी पटेल या रागिनी खन्ना (पल्लवी कुलकर्णी) की है। यह दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते रहते हैं, लेकिन कुछ कारणों से यह दोनों में तलाक हो जाता है और वे अलग हो जाते हैं। लगभग 15 वर्ष के पश्चात नचिकेत के पास उसकी बेटी निशि (रिया शर्मा) का फोन आता है। वह उसे अपने शादी के लिए रागिनी को मनाने के लिए कहती है। इसके बाद नचिकेत फोन पर रागिनी को खरी खोटी सुनाता है और रागिनी गुस्से के कारण निषि के शादी के लिए मान जाती है। निषि शादी के लिए अपने पिता को भी बुलाती है। जब यह बात उनके बच्चों आगम (रोहन शाह) और सुहानी (पलक जैन) को पता चलती है तो वह भी अपनी बहन की शादी और अपनी माँ से मिलने की जिद करते हैं। उनका बड़ा बेटा रणवीर (अविनाश मुखर्जी) और नचिकेत की बहन उन लोगों से मिलने के खिलाफ होते हैं पर बाद में मान जाते हैं। वह सभी वहाँ आ जाते हैं। लेकिन सुहानी को परीक्षा के कारण वहीं रुकना पड़ता है। इसके 15 वर्ष के पश्चात वह पुनः मिलते हैं।

सुहानी अपनी माँ से मिलने के लिए बिना बताए आ जाती है। वह फोन पर रागिनी की बात सुन लेती है कि उसके कारण ही रागिनी और नचिकेत अलग हुए थे। बाद में नचिकेत उसे पूरी कहानी सुनाता है कि वह उसकी बेटी नहीं है, लेकिन रागिनी उसे नचिकेत कि बेटी सोचती है। इसके बाद सुहानी उन दोनों को मिलाने का फैसला करती है। रागिनी को लगता है कि सुहानी नचिकेत कि बेटी है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह किसी ओर की बेटी है। इसके बाद वह पुनः शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन कुछ ही समय के बाद फिर से दोनों शादी करने से इंकार कर देते हैं। इसके बाद आरव को एक घटना के कारण उसके गोली चलाने के कारण उसे जेल हो जाती है। इसके बाद वह फिर अलग हो जाते हैं।

इस दौरान पेम को यह एहसास होता है कि वह राम कपूर / आरके से प्यार करने लगी है। लेकिन आरके की शादी देविका से तय हो जाये रहती है। आरके उसे इस दौरान कई बार उससे शादी करने के लिए कहता है, लेकिन वह नहीं मानती है। जब कुछ ही दिन बचे रहता है तो इस बात का पता नचिकेत और अन्य लोगों को लगता है। लेकिन आरके पेम से शादी करने से इंकार कर देता है और उसे उल्टा सीधा कहता है। इस कारण नचिकेत और आरके की लड़ाई हो जाती है व रागिनी को चोट लग जाती है। पुलिस नचिकेत को जेल ले जाती है और निवेदिता उसे बाहर ले आती है। इसके बाद वह रागिनी के खिलाफ जहर भर्ती है। इस घटना के पश्चात शान्त स्वभाव के अमन नचिकेत के ऊपर क्रोधित रहते हैं।

इसके निर्माण के लिए सबसे पहले रॉनित रॉय को चुना गया और बाद में पल्लवी कुलकर्णी को भी लिया गया।

पुरस्कार

संपादित करें
  • स्टार गोइल्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - रॉनित रॉय[6]
  1. http://www.setindia.com/video/itna-karo-na-mujhe-pyaar-promo
  2. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 6 फ़रवरी 2015. Retrieved 23 अक्तूबर 2014. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  3. "Ronit Roy to play protagonist in Ekta Kapoor's next offering Itna Na Karo Mujhe Pyaar". Archived from the original on 19 अक्तूबर 2014. Retrieved 14 अप्रैल 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "Pallavi Kulkarni to romance Ronit Roy in Sony TV's next soap opera". Archived from the original on 9 नवंबर 2014. Retrieved 14 अप्रैल 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "Darshan Pandya roped in for Itna Na Karo Mujhe Pyaar". Archived from the original on 1 मई 2015. Retrieved 14 अप्रैल 2015.
  6. "Ronit Roy wins Best Actor in Drama Series for Itna Karo Na Mujhe Pyaar". Archived from the original on 15 अगस्त 2017. Retrieved 14 अप्रैल 2015.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें