इल्कल (Ilkal) भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

इल्कल
Ilkal
ಇಲಕಲ
{{{type}}}
इल्कल is located in कर्नाटक
इल्कल
इल्कल
कर्नाटक में स्थिति
निर्देशांक: 15°58′N 76°08′E / 15.97°N 76.13°E / 15.97; 76.13निर्देशांक: 15°58′N 76°08′E / 15.97°N 76.13°E / 15.97; 76.13
देश भारत
राज्यकर्नाटक
ज़िलाबागलकोट ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल60,242
भाषा
 • प्रचलितकन्नड़
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड587125
वेबसाइटwww.ilkaltown.gov.in

विवरण संपादित करें

इल्कल बागलकोट ज़िले के हुनगुंद तालुक का एक छोटा सा नगर है। यह हुनगुंद से १२ किमी दक्षिण-पूर्व में घाटी में स्थित है। यह नगर जिले के बड़े व्यापारिक नगरों में से एक है और यहाँ बुनाई एवं रंगाई का उद्योग प्रमुख है। यहां से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में रेशमी तथा सूती कपड़े और कृषि की उपजें मुख्य हैं। दक्षिणी स्त्रियों के पहनावे के उद्योग के लिए भी यह प्रसिद्ध है। यहाँ आधुनिक ढंग से निर्मित बासंकारी, बसवन्ना एवं व्यांकोबा के तीन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहाँ पौष पूर्णिमा को प्रति वर्ष बड़ा मेला लगता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894