ईवीएम हटाओ सेना भारत का एक गैर-पंजीकृत संगठन है, जो भारत में चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग को रोकने के लिए काम कर रहा है। [6] [7] [8] ये भारत में सार्वजनिक बैठकें आयोजित कर चुके हैं और भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के एक कथित कार्यशील मॉडल का प्रदर्शन करते हैं और दावा चुके हैं कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ की जा सकती है और भारत में चुनावों में बैलेट पेपर मतदान पद्धति को फिर से शुरू करने की मांग करते हैं। [6] [7] [8] हालाँकि, भारत चुनाव आयोग ने ईवीएम में किसी भी तरह की धांधली या छेड़छाड़ की सभी संभावनाओं को नकार दिया है। [9] [10] [11] इसके संस्थापक राहुल चिमनभाई मेहता हैं [12] [13] और पवन जूरी इस संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हैं। [14]

ईवीएम हटाओ सेना

ईवीएम हटाओ सेना का आधिकारिक लोगो
संस्थापक Rahul Chimanbhai Mehta[1][2]
उद्देश्य भारतीय चुनाव में ईवीएम के इस्तिमाल को रोकने और बैलट पेपर से मतदान पद्धति को दोबारा शुरू करने की दिशा में काम करना|[3][4]
राष्ट्रीय प्रभारी
Pawan Jury[5]
जालस्थल https://www.evmhatao.com/

गतिविधियाँ

संपादित करें

सार्वजनिक सभाओं का आयोजन

संपादित करें

इस संगठन ने भारतीय ईवीएम में कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर जयपुर [15] [16], दिल्ली [17] [18], बैंगलोर [19] [20] लखनऊ [21] [22] [23], वाराणसी [24] [25], इंदौर [26], पटना [6] [7], भुवनेश्वर [27] [28] और चंडीगढ़ [14] सहित भारत के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक बैठकें आयोजित की हैं। हालाँकि 18 मई 2024 को चंडीगढ़ में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह कहते हुए उनकी बैठक रुकवा दी कि संगठन के पास उक्त बैठक की अनुमति नहीं थी। [14]

 
संगठन द्वारा प्रदर्शित भारतीय ईवीएम का कथित मॉडल

राजनीतिक दलों को उनके कथित ईवीएम मॉडल का प्रदर्शन

संपादित करें

इस संगठन के पदाधिकारी अन्य राजनीतिक दलों को ईवीएम के अपने कथित मॉडल का डेमो देते हैं और भारतीय ईवीएम में कथित छेड़छाड़ के दावे करते हैं। [8] 11 अप्रैल 2024 को पवन जूरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को डेमो दिया और उन्होंने इसे अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया। [29] [30] राइट टू रिकॉल पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के साथ 50 अन्य संगठन भी कथित तौर पर उनके दावों का समर्थन कर चुके हैं। [31] [7]

सरकारी प्राधिकारीयों को पत्र भेजना

संपादित करें

इस संगठन के स्वयंसेवक भारत के चुनाव आयोग को पत्र भेजकर अपनी चिंताओं और मांगों से अवगत करा चुके हैं। [8] संगठन के संस्थापक मेहता ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय ईवीएम खरीदने हेतु चुनाव आयोग को भेजने के लिए 40 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार किया है, हालांकि चुनाव आयोग ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है। [31]

यह भी देखें

संपादित करें
  • भारत में चुनाव सुधार
  1. साँचा:Https://www.evmhatao.com/
  2. साँचा:Https://www.rediff.com/news/interview/rahul-mehta-evm-is-useless-as-the-black-glass-helps-manipulation/20240429.htm
  3. साँचा:Https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/remove-evms-sena-showed-how-vote-theft-and-manipulation-can-happen-in-evms-said-ballot-papers-should-also-be-there-at-every-booth-132978452.html
  4. साँचा:Https://www.themooknayak.com/bharat/why-are-questions-being-raised-on-electronic-voting-machines-is-there-theft-of-votes-in-evms
  5. साँचा:Https://www.tribuneindia.com/news/chandigarh/press-meet-stopped-after-ec-teams-intervention-622611
  6. "ईवीएम हटाओ सेना ने दिखाया-ईवीएम में ऐसे हो सकती है वोट की चोरी-हेराफेरी, कहा-हर बूथ पर बैलेट पेपर भी रहे" [EVM Hatao Sena showed-how vote theft and manipulation can happen in EVMs, said ballot papers should also be there at every booth]. Dainik Bhaskar. अभिगमन तिथि 2024-06-13. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":12" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  7. "काले कांच से वीवीपैट में छेड़छाड़ का किया डेमो". Prabhat Khabar. 2024-05-06. अभिगमन तिथि 2024-06-13. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":1" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. Makwana, Sonia (2024-04-08). "इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर क्यों उठते रहे हैं सवाल, क्या EVM में होती है वोटों की चोरी?" [Why are questions being raised on Electronic Voting Machines, does EVM lead to vote theft?]. The Mooknayak. अभिगमन तिथि 2024-06-05. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":0" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  9. "Video: Election Commissioner's poetic take on EVM 'hacking' claims". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-04-11.
  10. "False Claim: A person in a video posted on a YT Channel is claiming that EVM can be hacked". Twitter.
  11. "Fact Check: Video Claims Electronic Voting Machines Can Be Hacked. Here's The Truth". Times Now (अंग्रेज़ी में). 2024-04-13. अभिगमन तिथि 2024-06-13.
  12. WARRIER, SHOBHA. "'EVM Is Useless As The Black Glass Helps Manipulation'". Rediff.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  13. "EvmHatao - give voters Evm Ballot Paper Choice". www.evmhatao.com. अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  14. "Press meet stopped after EC team's intervention". The Tribune (India). सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":02" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  15. "ईवीएम से वोटों की हेराफेरी कैसे संभव ? ईवीएम हटाओ सेना ने दिया डेमो". 2024-01-29. अभिगमन तिथि 2024-05-06.
  16. "EVM Hato Sena exposed the tempering of EVM-VVPAT through demonstration at Jaipur. : Vanijya Setu Newspaper". Internet Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  17. Bureau, Radiance News (2024-03-23). "How EVMs can be compromised, live demo presented by EVM Hatao Sena activists". Radiance News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-05.
  18. "Lok Sabha Election 2024: EVM में हो सकती है ऐसे गड़बड़ी? जानिए क्या कहते हैं पवन शर्मा". samacharnama.com. 2024-04-12. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  19. Bhardwaj, Kushagra. "Socialist Party stages demonstration in Bengaluru against misuse of VVPAT". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-05.
  20. "Activists demonstrate 'tampering' of VVPAT, demand return to ballot papers : Deccan Herald". Internet Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  21. "Rigging in paper votes is possible through black glass present in VVPAT : Amar Ujala". Internet Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  22. "No ballot papers? No voting: Uttar Pradesh voters pose walkout threat over doubts on EVM". The Telegraph (India).
  23. "Lok Sabha Election : प्रयोग कर बताया EVM भरोसेमंद नहीं, मतपत्र से ही हो मतदान". Gaon Ke Log. 2024-04-07. अभिगमन तिथि 2024-05-07.
  24. "इ.वी.एम. भरोसेमंद नहीं, मतपत्र से ही मतदान होना चाहिए" [EVM is not reliable, voting should be done by ballot paper only]. www.betabsamacharexpress.page. 2024-04-30. अभिगमन तिथि 2024-06-05.
  25. Desk, Janjwar (2024-05-01). "भारत के निर्वाचन आयोग का दावा EVM में कोई गड़बड़ी नहीं नहीं संभव, इंजीनियर ने लाइव डैमो से ठहराया दावे को गलत". janjwar.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-05.
  26. "Socialist Party(India) and Right To Recall Party raised questions about EVM : Dainik Bhaskar :". Internet Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  27. "ମତଦାନ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଇଭିଏମ୍‌ ସହ ବାଲଟ ପେପର ରଖିବାକୁ ଦାବି". Sambad (अंग्रेज़ी में). 2024-05-09. अभिगमन तिथि 2024-06-05.
  28. "Perils of Technology : New Indian Express : Free Download, Borrow, and Streaming". Internet Archive (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-20.
  29. Indian National Congress (2024-04-11). ऐसे होता है चुनावों में EVM से ‘खेला’..| कैमरे पर मीडिया के सामने EVM का LIVE टेस्ट | हैरान रह जाओगे. अभिगमन तिथि 2024-06-13.
  30. "Lok Sabha Election 2024: EVM में हो सकती है ऐसे गड़बड़ी? जानिए क्या कहते हैं पवन शर्मा". samacharnama.com. 2024-04-12. अभिगमन तिथि 2024-06-13.
  31. "गुजरातच्या इंजिनीयरचे निवडणूक आयोगाला आव्हान, ईव्हीएमचे जंतरम.. मंतरम.., मशीन हटावसाठी ५० संघटना एकवटल्या प्रात्यक्षिक देण्याची तयारी" [Engineer of Gujarat challenges the Election Commission, EVM Jantaram.. Mantaram.., 50 organizations are ready to give a demonstration together to remove the machine.]. Saamana. अभिगमन तिथि 2024-06-20. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":5" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है