ईस्टर द्वीप
ईस्टर द्वीप (रापा नुई :Rapa Nui); (स्पैनिश: Isla de Pascua), दक्षिणपूर्व प्रशांत महासागर में पोलिनेशियाई त्रिकोण के सबसे दक्षिणपूर्व बिंदु पर स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीप है। चिली के इस विशेष क्षेत्र का 1888 में चिली में विलय किया गया। ईस्टर द्वीप अपनी 887 मोवाई बड़ी मूर्तियां के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें प्राचीन रापानुई लोगों ने बनाया था। यह एक विश्व धरोहर स्थल है और द्वीप का अधिकतर भाग रापा नुई राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है। आधुनिक समय में द्वीप को संसाधनों के आवश्यकता से अधिक दोहन से होने वाली सांस्कृतिक और पर्यावरणीय हानि के एक जीवंत उदाहरण के तौर पर देखा जाता है, हालाँकि अब इस सिद्धांत को नृवंशविज्ञानियों और पुरातत्वविदों से कड़ी चुनौती मिल रही है, उनके मतानुसार यूरोपीय उपनिवेशकों द्वारा लाई गयी बीमारियां और दासव्यापार द्वारा सन 1800 के शतक दौरान मूलनिवासियों की संख्या में आई भयंकर कमी का, पर्यावरणीय गिरावट की तुलना में बहुत अधिक सामाजिक प्रभाव पड़ा और यूरोपीय उपनिवेशकों द्वारा अपने साथ लाये गये जानवरों, पहले चूहे और फिर भेड़ों की वजह से द्वीप की मूल वनस्पति को बहुत अधिक नुकसान हुआ और द्वीप 1930-1960 के बीच लगभग वनविहीन हो चला था। अंतर्निहित द्वीप का भूविज्ञान, विलुप्त ज्वालामुखियों में से एक है।
-
ईस्टर द्वीप
-
ग्लोब पर ईस्टर द्वीप
-
ईस्टर द्वीप की मूर्तियां
-
पंख वेशभूषा के साथ ईस्टर द्वीप की पॉलीनेशिअन नतर्कियाँ
ईस्टर द्वीप रापा नुई Isla de Pascua | |
---|---|
![]() ईस्टर द्वीप का नक़्शा | |
राजधानी | हंगा रोआ |
आधिकारिक भाषा(एँ) | स्पैनिश, रापा नुई[1] |
नृजातीय समूह (2002) | रापा नुई 60%, यूरोपीय या मेस्टिज़ो 39%, अमेरिन्डिअन 1% |
निवासीनाम | रापा नुई या पास्कुएन्स |
सरकार | चिली का विशेष क्षेत्र |
• प्रांतीय गवर्नर | कारमेन कार्डिनली |
• मेयर | लुज़ ज़सो पाओआ |
राज्य-हरण चिली में | |
• संधि पर हस्ताक्षर | 9 सितम्बर 1888 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 163.6 कि॰मी2 (63.2 वर्ग मील) |
जनसंख्या | |
• 2010 आकलन | 4,888[2] |
• 2002 जनगणना | 3,791 |
मुद्रा | पीसो (CLP) |
समय मंडल | UTC−6 (UTC−06) |
• ग्रीष्मकालीन (DST) | UTC/GMT -6 hours |
दूरभाष कोड | +56 32 |
इंटरनेट TLD | .cl |
सन्दर्भ
संपादित करेंEaster Island से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |