उत्तरकाशी
उत्तरकाशी (Uttarkashi) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित एक नगर और हिन्दू तीर्थस्थल है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और हिमालय में भागीरथी नदी के किनारे 1158 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है।[1][2]
उत्तरकाशी Uttarkashi | |
---|---|
![]() उत्तरकाशी नगर दृश्य | |
निर्देशांक: 30°43′37″N 78°26′13″E / 30.727°N 78.437°Eनिर्देशांक: 30°43′37″N 78°26′13″E / 30.727°N 78.437°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
ज़िला | उत्तरकाशी ज़िला |
ऊँचाई | 1158 मी (3,799 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 17,475 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, गढ़वाली |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 249193 |
दूरभाष कोड | 01374 |
वाहन पंजीकरण | UK-10 |
वेबसाइट | uttarkashi |
विवरणसंपादित करें
उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के मार्ग द्वारा ऋषिकेश से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तरकाशी धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां भगवान विश्वनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां एक तरफ जहां पहाड़ों के बीच बहती नदियां दिखती हैं वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर घने जंगल भी दिखते हैं।
पर्वतारोहणसंपादित करें
उत्तरकाशी का एक अन्य आकर्षण पर्वतारोहण है। यहां आप पर्वतारोहण का मजा ले सकते हैं। हर-की-दून, डोडीताल, यमुनोत्री तथा गोमुख से पर्वतारोहण किया जा सकता है। यहाँ पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी, पर्वतारोही के लिए प्रशिक्षण करवाता है।
खानपानसंपादित करें
उत्तरकाशी के अधिकांश रेस्टोरेंटों में शाकाहारी खाना मिलता है। कुछ होटलो में विशेष अनुरोध पर गढ़वाली भोजन बनाया जाता है। रोटी,चावल,झंगुरा, मंडुआ प्रमुख भोजन है। इसके साथ-साथ रायता तथा रोटी भी यहां के लोग खाते हैं।
स्थितिसंपादित करें
प्रमुख स्थानों से दूरी:
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995
- ↑ "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994