उदयनिधि स्टालिन

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ

उदयनिधि स्टालिन (जन्म 27 नवंबर 1977) एक भारतीय फिल्म निर्माता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। वे प्रमुख रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। उनके पिता एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है। उदयनिधि को दिसंबर 2022 में पिता के नेतृत्व वाले मंत्रालय में तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास, विशेष अधिनियम कार्यान्वयन विभाग के मंत्री व 28 सितंबर 2024 को तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वे तमिलनाडु विधानसभा में चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। [1]

उन्होंने अपने प्रोडक्शन स्टूडियो रेड ज्वॉइंट मूवीज़ के साथ एक निर्माता और वितरक के रूप में फिल्म जगत में प्रवेश किया। उन्होंने कुरुवी (2008), आधवन (2009), मनमदन अम्बु (2010) और 7औम अरिवु (2011) शीर्षक फ़िल्में बनाईं। बाद में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ओरु कल ओरु कन्नडी (2012) में एक अभिनेता की भूमिका निभाई। उसके बाद से उन्होंने अपनी फिल्मों का निर्माण और अभिनय करना जारी रखा। [2]

आरंभिक जीवन

संपादित करें

उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पोते हैं। उन्होंने डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अपनी आरंभिक शिक्षा प्राप्त की और चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विज़ुअल कम्युनिकेशंस में डिग्री हासिल की।[3][4] उनके कई रिश्तेदार 1950 के दशक से राजनीति और तमिल सिनेमा में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उनके चचेरे भाई अरुलनिधि और दयानिधि अज़गिरि क्रमशः अभिनेता और निर्माता हैं।

  1. "तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन विन्स बिग, सीमेंट्स क्लेम टू पॉलिटिकल लेजेसी". डी गोवरधन. 3 मई 2021. Archived from the original on 4 मई 2021. Retrieved 3 मई 2021.
  2. "रेड्जायंट मूवीज़". redgiantmovies.in. Archived from the original on 10 मई 2021. Retrieved 14 मार्च 2021.
  3. सुब्रमण्यन, लक्ष्मी (25 सितंबर 2010). "उदयनिधि स्टालिन: राइट हेर, राइट नाओ". इंडिया टुडे. Archived from the original on 4 मई 2021. Retrieved 31 अक्तूबर 2018. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  4. "மேயர் மகன்" (PDF). Kalki (in तमिल). 12 January 1997. pp. 8–10. Retrieved 8 June 2023.