एक फूल दो माली

1969 की देवेन्द्र गोयल की फ़िल्म

एक फूल दो माली 1969 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन देवेन्द्र गोयल द्वारा किया गया है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं को संजय ख़ान, साधना और बलराज साहनी ने निभाया है।

एक फूल दो माली

एक फूल दो माली का पोस्टर
निर्देशक देवेन्द्र गोयल
लेखक मुश्ताक जलीली
निर्माता देवेन्द्र गोयल
अभिनेता संजय ख़ान,
बलराज साहनी,
साधना[1]
संगीतकार रवि
प्रदर्शन तिथि
1969
देश भारत
भाषा हिन्दी

सोमना (साधना) भारत और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में अपनी विधवा मां लीला (दुर्गा खोटे) के साथ गरीबी में रहती है। वह धनी और विधुर, कैलाश नाथ कौशल (बलराज साहनी) के सेब के खेत में काम करके अपना जीवन यापन करती है। कैलाश एक पर्वतारोहण स्कूल भी चलाता है और अमर कुमार (संजय ख़ान) उसके छात्रों में से एक है। सोमना और अमर मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। वह लोग अमर के माता-पिता और लीला की सहमति से शादी करने का फैसला करते हैं। शादी अमर के पर्वतारोहण अभियान से लौटने के तुरंत बाद होनी होती है। कुछ दिनों बाद, एक हिमस्खलन के बाद, उन्हें खबर मिलती है कि अमर और अन्य पर्वतारोही मारे गए हैं।

शमशेर सिंह द्वारा सोमना का उत्पीड़न किया जाता है और कैलाश उसे बचाने के लिए आता है। जब उसे पता चलता है कि वह गर्भवती है तो वह उससे शादी करने की पेशकश भी करता है। शादी हो जाती है, सोमना एक लड़के बॉबी को जन्म देती है। जबकि शमशेर को गिरफ्तार कर लिया जाता है और 6 साल के लिए जेल भेज दिया जाता है। कैलाश, एक दुर्घटना के बाद बच्चे पैदा करने में असमर्थ था। अब वह पिता बनकर रोमांचित है। वह बॉबी से प्यार करता है और उसके बिना नहीं रह सकता है। पांच साल बाद, बॉबी का छठा जन्मदिन मना रहे सोमना और कैलाश को तब झटका लगता है जब अमर पार्टी में आ जाता है।

मुख्य कलाकार

संपादित करें

सभी रवि द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."सजना सजना ओ सजना"प्रेम धवनआशा भोंसले4:10
2."ये पर्दा हटा दो"प्रेम धवनमोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले3:07
3."औलाद वालों फूलों फलों"रविमोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले3:24
4."सैयाँ ले गई जिया"इन्द्रजीत सिंह तुलसीआशा भोंसले2:24
5."तुझे सूरज कहूँ या चँदा"प्रेम धवनमन्ना डे4:29
6."ओ नन्हे से फ़रिश्ते"प्रेम धवनमोहम्मद रफ़ी4:33
7."किस्मत के खेल निराले"रविरवि3:49
8."चल चल रे नौजवान"प्रेम धवनमोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले5:44

नामांकन और पुरस्कार

संपादित करें
वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1970 बलराज साहनी फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार नामित
  1. "अभिनेत्री साधना का मुंबई में निधन". बीबीसी हिन्दी. 25 दिसम्बर 2015. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2023.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें