दुर्गा खोटे
दुर्गा खोटे (निधन: 22 सितंबर, 1991) हिन्दी अपने जमाने मे हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अनेक हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। आरम्भिक फिल्मों में नायिका की भूमिकाएँ करने के बाद जब वे चरित्र अभिनेत्री की भूमिकाओं में दर्शकों के सामने आईं, तबसे उनके बेमिसाल अभिनय को आज तक लोग याद करते हैं।
दुर्गा खोटे | |
---|---|
मौत |
सितम्बर 22, 1991 | (उम्र Error: Need valid year, month, day वर्ष)
पेशा | अभिनेत्री |
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंदुर्गा खोटे का बचपन तो सामान्य रूप से ठीक़ ही कटा। लेकिन अपनी पसन्द से विवाह के बाद भी उनका घरेलू जीवन बहुत ही कठिन व दुख से भरा रहा। अपने पति की ओर से बेहद परेशान रही दुर्गा को जो कुछ खुशी मिली, वह अपने बच्चों से ही मिली। इतना होने पर भी अपने नाकारा पति को उन्होंने जीवन भर निभाया। मराठी में लिखी अपनी आत्मकथा "मी दुर्गा खोटे" (हिन्दी अनुवाद "मैं दुर्गा खोटे" नाम से प्रकाशित) मे उन्होंने अपने जीवन की मर्मस्पर्शी घटनाऐं विस्तार से बयान की हैं।