एस एंड पी 500 (अंग्रेजी में: S&P 500),[3] या सिर्फ एस एंड पी (the S&P),[4][5] एक शेयर बाजार सूचकांक है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध 500 बड़ी कंपनियों के स्टॉक प्रदर्शन को मापता है। यह आमतौर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इक्विटी सूचकांकों में से एक है, और कई लोग इसे यू. एस. शेयर बाजार के सर्वोत्तम निरूपणों में से एक मानते हैं।[6] लाभांश सहित सूचकांक का औसत वार्षिक कुल रिटर्न, 1926 में स्थापना के बाद से 9.8% रहा है; हालांकि, कई साल ऐसे थे जहां सूचकांक में 30% से अधिक की गिरावट आई। [7]सूचकांक में 70% बार वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।[8]

S&P 500
स्थापितमार्च 4, 1957; 67 वर्ष पूर्व (1957-03-04)[1]
बाजार पूंजी॰US$25.6 trillion
(as of June 28, 2019)[2]
वेबसाइटus.spindices.com/indices/equity/sp-500
3 जनवरी, 1950 से 19 फरवरी, 2016 तक समापन मूल्यों का उपयोग करते हुए एसएंडपी 500 का रैखिक चार्ट।
3 जनवरी, 1950 से 19 फरवरी, 2016 तक दैनिक समापन मूल्यों का उपयोग करते हुए एसएंडपी 500 का एक लघुगणक चार्ट।
3 जनवरी, 1950 से 19 फरवरी, 2016 तक एसएंडपी 500 का दैनिक वॉल्यूम चार्ट।
मुद्रास्फीति के साथ, मुद्रास्फीति के बिना और सर्वोत्तम फिट लाइनों के साथ एस एंड पी 500 इंडेक्स के लघुगणक ग्राफ।

सूचकांक के घटकों की सूची के लिए, एस एंड पी 500 कंपनियों की सूची देखें। जिन घटकों ने लगातार 25 वर्षों में अपने लाभांश में वृद्धि की है, उन्हें एस एंड पी 500 डिविडेंड एरिस्टोक्रेट्स के रूप में जाना जाता है।

एसएंडपी 500 एक पूंजीकरण-भारित सूचकांक है और सूचकांक की 10 सबसे बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन सूचकांक के कुल प्रदर्शन का 21.8% है।[1]

इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंडों को वॉरेन बफेट, बर्टन मल्कील, जॉन सी. बोलोग और टोनी रॉबिंस द्वारा लंबी समयावधि (समय सीमा, time horizon) वाले निवेशकों के लिए निवेश के रूप में अनुशंसित किया गया है।[9]

हालांकि सूचकांक में केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं, इसमें कई बहु-राष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं; सूचकांक में शामिल कंपनियां संयुक्त राज्य में अपने राजस्व का औसत केवल 71% प्राप्त करती हैं।[10]

यह इंडेक्स कॉन्फ्रेंस बोर्ड लीडिंग इकोनॉमिक इंडेक्स की गणना के कारकों में से एक है, जिसका उपयोग अर्थव्यवस्था की दिशा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।[11]

सूचकांक कई टिकर प्रतीकों के साथ संबद्ध है, जिनमें शामिल हैं: ^GSPC,[12] INX,[13] SPY[14] और $SPX, जो बाजार या वेबसाइट पर निर्भर करते है।[15] सूचकांक मूल्य हर 15 सेकंड या प्रति दिन 1,559 बार रायटर्स द्वारा प्रचारित मूल्य अपडेट के साथ अद्यतन (अपडेट) किया जाता है।[16]

एस एंड पी 500 का रखरखाव एस एंड पी डॉव जोन्स इंडिसेस (S & P Dow Jones Indices) द्वारा किया जाता है, जो एस एंड पी ग्लोबल (S & P Global) के स्वामित्व वाला एक संयुक्त उद्यम है और इसके घटकों का चयन एक समिति द्वारा किया जाता है।[17][18]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "S&P 500 factsheet" (PDF). Standard & Poor's. मूल (PDF) से अगस्त 17, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 20, 2013.
  2. "Dow Jones Indices" (PDF). Us.spindices.com. मूल (PDF) से एप्रिल 3, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसंबर 16, 2017.
  3. "S&P 500®". S&P Dow Jones Indices. मूल से जनवरी 24, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 24, 2019.
  4. Reklaitis, Victor (अक्टूबर 30, 2015). "The S&P is up 9% this month, but these 10 stocks jumped more than 22%". Marketwatch. मूल से नवम्बर 16, 2018 को पुरालेखित.
  5. "The S&P is Flat for the Year, and that Usually Leads to Huge Moves". Dailyfx.com. दिसंबर 28, 2015. मूल से दिसंबर 30, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 9, 2016.
  6. "Standard & Poor's 500 Index – S&P 500". मूल से जून 14, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 21, 2020.
  7. "The S&P 500 has already met". CNBC. June 18, 2017. मूल से 25 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  8. Carlozo, Lou (October 2, 2018). "Why Investors Love the S&P 500". U.S. News & World Report. मूल से 16 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  9. Martin, Emmie (June 28, 2018). "Warren Buffett and Tony Robbins agree on the best way to invest your money". CNBC. मूल से 27 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  10. Brzenk, Phillip (March 19, 2018). "The Impact of the Global Economy on the S&P 500®". S&P Global. मूल से 11 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  11. KENTON, WILL (May 8, 2019). "Composite Index of Leading Indicators". Investopedia. मूल से 11 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  12. "Yahoo! Finance: ^GSPC". Yahoo! Finance. मूल से जुलाई 8, 2016 को पुरालेखित.
  13. "Google Finance: .INX". Google Finance. मूल से दिसंबर 17, 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 21, 2020.
  14. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; track नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  15. "S&P 500 Index Quote". MarketWatch. मूल से फ़रवरी 9, 2016 को पुरालेखित.
  16. Duggan, Wayne (June 13, 2019). "This Day In Market History: S&P 500 Quotes Delivered Every 15 Seconds". MSN. मूल से 11 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  17. MCFARLANE, GREG (June 25, 2019). "The S&P 500: The Index You Need To Know". Investopedia. मूल से 12 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.
  18. Wathen, Jordan (April 9, 2019). "How Are S&P 500 Stocks Chosen?". The Motley Fool. मूल से 4 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2020.