शेयर बाज़ार
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
शेयर बाज़ार स्टॉक (या शेयर) की खरीद-बिक्री करनेवाले सभी लोगों का सेट है। [1] स्टॉक या शेयर किसी कारोबार पर मालिकाना-हक होने का निशान है, और इसमें पब्लिक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किए गए सेक्योरिटी, और स्टॉक जो निजी तरीके से बेचे जाता है, शामिल है। [2] निवेश अक्सर निवेश रणनीति को ध्यान में रखकर किया जाता है।



इतिहास संपादित करें
12वीं शताब्दी के फ्रांस में, डी चेंज दरबारियों को बैंकों की तरफ से कृषि समुदायों के कर्ज़ का प्रबंधन और विनियमन करने का काम दिया जाता था। क्योंकि ये लोग कर्ज़ के साथ कारोबार करते थे, इसलिए उन्हें पहले ब्रोकर भी कहा जा सकता था। इतालवी इतिहासकार लोदोविको गुइसिकार्डिनी ने बताया कि कैसे, 13वीं शताब्दी के आखिर के ब्रुग्स में, कारोबारी एक बाज़ार चौक पर इकट्ठा होते थे, जिसमें वैन डेर बेर्स नाम के एक परिवार की सराय थी। 1409 में वो जगह "ब्रुग्स बेर्स" बन गया, जिसने एक अनौपचारिक मुलाकात को औपचारिक बना दिया। ये संगठन आज के स्टॉक एक्सचेंज से मेल खाता है। [3]
13वीं शताब्दी के बीच में, विनीशियन बैंकरों ने सरकारी सेक्योरिटी में व्यापार शुरू किया। 1351 में विनीशियन सरकार ने सरकारी फंड की कीमत कम करने के इरादे से अफवाह फैलाने पर रोक लगा दी। पीसा, वेरोना, जेनोआ, और फ्लोरेंस के बैंकरों ने भी 14वीं शताब्दी के दौरान सरकारी सेक्योरिटी में व्यापार शुरू किया। इतालवी कंपनियों ने सबसे पहले शेयर जारी किए। 16वीं शताब्दी में इंग्लैंड के कंपनियों ने इसको फॉलो किया। इस समय के आसपास, संयुक्त स्टॉक कंपनी उभरे और यूरोपीय लोगों द्वारा "नई दुनिया" कहे जानेवाले कॉलोनी देशों के लिए ज़रूरी हो गए। [4]
शेयर बाज़ार अब दुनिया के लगभग सभी देशों में मौजूद है, और दुनिया के सबसे बढ़े बाज़ार अब संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, भारत, चीन, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, और नीदरलैंड में है। [5]
मौजूदा स्थिति संपादित करें
आकार संपादित करें
दुनियाभर में सार्वजनिक तरीके से खरीदी-बेची जाने वाली सभी सेक्योरिटी का कुल बाजार पूंजीकरण 1980 में 2.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2020 में 93.7 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया। [6]
2016 के आंकड़ो के हिसाब से, दुनिया में 60 स्टॉक एक्सचेंज हैं। इनमें से, 16 स्टॉक एक्सचेंज का बाज़ार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर या उससे ज़्यादा है, और ये सब मिलाकर दुनियाभर के शेयर बाज़ार पूंजीकरण का 87% हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया सेक्यरिटी एक्सचेंज को छोड़कर, ये सारे 16 एक्सचेंज उत्तरी अमेरिका, यूरोप, या एशिया में हैं। [7]
जनवरी 2022 तक, सबसे बड़ा शेयर बाज़ार संयुक्त राज्य अमेरिका (लगभग 59.9%) में है, और इसके बाद जापान (लगभग 6.2%) और यूनाइटेड किंगडम (लगभग 3.9%) की जगह है। [8]
संदर्भ संपादित करें
- ↑ "Meaning of Stock Market". अभिगमन तिथि 9 June 2023.
- ↑ Kat Tretina and Benjamin Curry (9 April 2021). "NYSE: What Is The New York Stock Exchange". Forbes. अभिगमन तिथि 25 July 2022.
- ↑ "16de eeuwse traditionele bak- en zandsteenarchitectuur Oude Beurs Antwerpen 1 (centrum) / Antwerp foto". Belgiumview.com. मूल से October 6, 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 30, 2008.
- ↑ Ralph Dahrendorft, Class and Class Conflict in Industrial Society (Stanford, CA: Stanford University Press, 1959)
- ↑ "World Federation of Exchanges Monthly YTD Data". World-exchanges.org. मूल से June 11, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-05-31.
- ↑ "Market capitalization of listed domestic companies (current US$)". The World Bank. मूल से June 11, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 7, 2019.
- ↑ "All of the World's Stock Exchanges by Size". 2016-02-16. मूल से April 14, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-09-29.
- ↑ "countries with largest stock markets". statista. मूल से June 8, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 9, 2020.