बोआब (Boab) या ऑस्ट्रेलियाई बाओबाब (Australian baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया ग्रेगोरी (Adansonia gregorii) है, ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाली बाओबाब की एक जाति है। यह ऑस्ट्रेलिया में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी देश में मिलती है।[1][2]

बोआब
Boab
ऑस्ट्रेलियाई बाओबाब
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक बोआब (ऐडनसोनिया ग्रेगोरी) वृक्ष
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: पुष्पी पादप (Angiosperms)
अश्रेणीत: युडिकॉट​ (Eudicots)
अश्रेणीत: ऐस्टरिड​ (Asterids)
गण: मैलवेलीस (Malvales)
कुल: मैलवेसिए (Malvaceae)
उपकुल: बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae)
वंश: ऐडनसोनिया (Adansonia)
जाति: ऐडनसोनिया ग्रेगोरी
A. gregorii
द्विपद नाम
Adansonia gregorii
मुएलर
ऑस्ट्रेलिया में बोआब का भौगोलिक वितरण

शारीरिक विवरण संपादित करें

बोआब वृक्ष की ऊँचाई 5 से 15 मीटर (16 से 50 फुट) तक पहुँच सकती है। अन्य बाओबाब जातियों की भांति इसका तना भी बहुत मोटा होता है और अपने आकार के कारण इसे "बोतल पेड़" (bottle tree) और "उल्टा पेड़" (upside down tree) भी कहा जाता है।

प्रयोग संपादित करें

बोआब वृक्ष के अधिकांश भाग खाद्य-योग्य होते हैं। पत्तों की औषधियाँ बनती हैं। वृक्ष में जल भण्डारण की क्षमता होने के कारण सूखे की अवस्था में ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी तने में छिद्रों से पानी लिया करते थे। फल से प्राप्त गूदे का सूखा श्वेत पाउडर खाया जाता है। फल के बाहरी खोल पर कुरेदकर चित्र बनाए जाते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Boland, D. J.; et al. (1984). Forest Trees of Australia (Fourth ed.). Collingwood, Victoria, Australia: CSIRO Publishing. ISBN 978-0-643-05423-3.
  2. "Curious Kimberley: Scientists disagree how boab trees got to Australia from Africa and Madagascar - ABC News". www.abc.net.au. August 6, 2018.