औरिगन (अंग्रेज़ी: Oregon) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में राज्य है। इसके उत्तर में वॉशिंगटन राज्य, दक्षिण में कैलिफ़ोर्निया और नेवाडा, पूर्व में इडाहो और पश्चिम में प्रशांत महासागर है। पश्चिमी व्यापारियों, खोजकर्ताओं और निवासियों के आने से पहले ओरेगॉन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ बसी हुई थी। 18वीं शताब्दी के अंत तक इस इलाके पर ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ही अपना अधिकार बताते थे। 1818 की संधि के बाद अमेरिका का इस पर पूर्ण अधिकार हो गया। 14 फरवरी, 1859 को ये इलाका अमेरिका का 33वां राज्य बन गया।

संयुक्त राज्य अमेरिका में औरिगन की स्थिति

औरिगन अमेरिका का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 40,93,465 है जिससे इसका सभी राज्यों में स्थान 27वां हुआ। सलेम राज्य की राजधानी है और पॉर्टलैंड सबसे बड़ा शहर।

सन्दर्भ संपादित करें


बाहरी कड़ियाँ संपादित करें