ओरविन पर्वत (Orvin Mountains) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र में स्थित पर्वतमालाओं का समूह है। यह १०५ किमी तक चलने वाली कतारें वोलथाट पर्वतों (Wohlthat Mountains) से लेकर मुएहलिग-होफ़मान पर्वतों (Mühlig-Hofmann Mountains) तक चलतीं हैं। ३,०५५ मीटर (१०,०२३ फ़ुट) ऊँचा और भीमकाय आकार वाला सान्देगटिन्ड पर्वत (Sandeggtind Peak) ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वत (Conrad Mountains) नामक उपशृंखला में स्थित है और ओरविन पर्वतमालाओं का सबसे ऊँचा पर्वत है।

ओरविन पर्वत
Orvin Mountains
ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वतमाला उपशृंखला में ग्लोपेकेन हिमानी
ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वतमाला उपशृंखला में ग्लोपेकेन हिमानी

ओरविन पर्वतों की कोनरैड पर्वतमाला उपशृंखला में ग्लोपेकेन हिमानी

विवरण
क्षेत्र:  अंटार्कटिका
सर्वोच्च शिखर: सान्देगटिन्ड पर्वत
सर्वोच्च ऊँचाई: ३,०५५ मीटर
निर्देशांक: 71°52′S 9°45′E / 71.867°S 9.750°E / -71.867; 9.750

ओरविन पर्वतों की उपशृंखलाएँ संपादित करें

ओरविन पर्वतों की कई उपशृंखलाएँ हैं:

  • शेरबाकोव पर्वतमाला (Shcherbakov Range)
  • कोनरैड पर्वतमाला (Conrad Mountains)
  • गागारिन पर्वतमाला (Gagarin Mountains)
  • कर्ट्ज़ पर्वतमाला (Kurze Mountains)
  • द्रायगाल्स्की पर्वतमाला (Drygalski Mountains)
  • फ़िल्च्नर पर्वतमाला (Filchner Mountains)

इनके अलावा २,४८५ मीटर (८,१५० फ़ुट) ऊँचा दालमान्न पर्वत (Mount Dallmann) भी ओरविन पर्वतों का भाग है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें