और प्यार हो गया (धारावाहिक)

और प्यार हो गया एक ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला भारतीय धारावाहिक था। यह 6 जनवरी 2014 से 2 दिसम्बर 2014 तक चला। इसके पश्चात इसके स्थान पर सतरंगी ससुराल देने लगा।

और प्यार हो गया
लेखकसोनाली जफर
धीरज सरना
विभा सिंह
निर्देशकप्रदीप गुप्ता
रोमेश कालरा
रचनात्मक निर्देशकतान्या मुखर्जी
अभिनीतमिश्कत वर्मा
कांची सिंह [1]
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
एपिसोड कि संख्या241
उत्पादन
निर्माताराजन शाही
उत्पादन स्थानजयपुर
संपादकसमीर गांधी
प्रसारण अवधि20 से 22 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कज़ी टीवी
प्रकाशित6 जनवरी 2014 –
2 दिसम्बर 2014

कहानी संपादित करें

ये कहानी राजस्थानी व्यापारी परिवार में जन्मी अवनी की है, जिसे राज से प्यार हो जाता है।

अवनी का बड़ा भाई, अक्षत (जो अपने पिता की तरह सफल व्यापारी है) अपनी प्रेमिका, अर्पिता की तस्वीर चुपके से अपनी माँ, भावना के चुने हुए तस्वीरों के साथ रख देता है। सभी को ऐसा दिखाता है जैसे उसकी शादी अरेंज मैरेज है। पर शादी से पहले ये बात अवनी को पता चल जाती है, पर वो उन दोनों का शादी न टूट जाये, इस कारण ये बात सभी से छुपा देती है। अपनी बहन, अर्पिता की शादी में राज मदद करता है, जिससे राज और अवनी काफी करीब आ जाते हैं।

राज के प्यार को अवनी स्वीकार नहीं करती, क्योंकि उसे डर लगता है कि सारा परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा। कई सारी समस्याओं के बाद परिवार वाले शादी के लिए मान जाते हैं।

अवनी और राज को बाद में पता चलता है कि अवनी की माँ (जिसका असली नाम संगीता है) और राज के पिता एक दूसरे से प्यार करते थे। संगीता के परिवार वाले उनकी शादी से साफ साफ मना कर पुरोहित परिवार के हर सदस्य को मार देते हैं।

असल में पुरोहित परिवार की मौत विराट के खेल का हिस्सा होता है। संगीता के थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए, विराट ये खेल खेलता है। इस योजना के बारे में आभास को पता चल जाता है और सच्चाई छुपाने के लिए वो उसकी हत्या कर देता है। राज और अवनी मिल कर विराट के अपराधों का पर्दा फ़ाश कर देते हैं और उसे जेल भेज देते हैं। उसके बाद दोनों परिवार खुशी खुशी रहते हैं।

कलाकार संपादित करें

  • मिश्कत वर्मा — राज विक्रम पुरोहित
  • कांची सिंह — अवनी राज पुरोहित
  • नवी भंगु — समर्थ चौहान
  • परिचय शर्मा — आभास सुकेत खंडेलवाल (मृत)
  • रीना कपूर — भावना सुकेत खंडेलवाल / संगीता
  • राजीव सिंह — सुकेत खंडेलवाल
  • राजीव वर्मा — बाउजी
  • वसीम मुश्ताक़ — अक्षत सुकेत खंडेलवाल
  • निकिता अग्रवाल — अर्पिता अक्षत खंडेलवाल
  • गुंजन खरे — माधुरी जश्न सिंह अरोड़ा
  • अनूप शर्मा — जश्न सिंह अरोड़ा
  • आशिता धवन — सवरी
  • शैलेश गुलबनी — प्रताप
  • विनय जैन — विक्रम पुरोहित
  • रुखसार रहमान — अंजली विक्रम पुरोहित
  • मयूर मेहता — अमित
  • नीलम गांधी — देविका
  • जानवी सांगवान — जहन्वी अगरवाल
  • मानसी सलवी — मानसी (विशेष उपस्थिती)

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें