कमल बसु

भारतीय राजनीतिज्ञ

कमल बसु (१९१९ – २१ जनवरी २०१३) भारतीय राजनेता थे। वो कलकत्ता में १९८५ और १९९० में मेयर बने।[1]

पूर्व जीवन और शिक्षा संपादित करें

उनका जन्म बंगाल के एक अग्रणी परिवार में हुआ। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।[2][3]

राजनीतिक और सामाजिक जीवन संपादित करें

उन्होंने छोटी आयु में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता प्राप्त की और पश्चिम बंगाल के दक्षिण २४ परगना जिला के डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद बने।[1] १९६४ में, जब भाकपा टुकड़ों में बंट गई तब वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) से जुड़े। वो माकपा से कई दशकों तक जुड़े रहे।[2]

बाद का जीवन संपादित करें

वो १९८५ में कलकत्ता से मेयर रहे। वो खेल और स्टेडियम समाज के संस्थापक सचिव के रूप में युवा भारती क्रीडांगन की स्थापना में सक्रिय भागीदार रहे।[2]

निधन संपादित करें

उनका २१ जनवरी २०१३ निजी नर्सिंग घर में निधन हो गया।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Former Kolkata mayor Kamal Basu dead" [पूर्व कोलकाता मेयर कमल बसु का देहान्त]. इण्डो एशियन न्यूज़ सेवा (अंग्रेज़ी में). याहू डॉट कॉम. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ अप्रैल २०१४.
  2. "Former Kolkata mayor Kamal Basu passes away" [पूर्व कोलकाता मेयर कमल बसु चल बसे]. टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क (अंग्रेज़ी में). इण्डियाटाइम्स डॉट कॉम. २२ जनवरी २०१३. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ अप्रैल २०१४.
  3. "Saviour of rajbati" [राजबति के मुक्तिदाता]. द टेलीग्राफ (अंग्रेज़ी में). कलकत्ता, भारत: टेलीग्राफ इण्डिया डॉट कॉम. २९ अगस्त २०१०. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ अप्रैल २०१४.