कांगड़ा कला संग्रहालय

कांगड़ा कला संग्रहालय भारत देश के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर में स्थित एक संग्रहालय है। कला संग्रहालय की स्थापना सन १९८७-८८ में कुछ कला प्रेमियों द्वारा महाराजा संसारचंद की स्मृति में महाराजा संसार चंद आर्ट गैलरी नाम से की गई थी। बाद में जनवरी १९८९ में इसे हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा अधिगृहीत किया गया। इसके उपरांत १७ जनवरी १९९० को कांगड़ा कला संग्रहालय के नाम से राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया।

कांगड़ा कला संग्रहालय

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें