काकोरी

भारत के उत्तर प्रदेश का एक नगर

काकोरी (Kakori) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िले में स्थित एक नगर और नगर पंचायत है। यह जगह भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान क्रान्तिकारी काकोरी काण्ड के लिए जानी जाती है। यहाँ पर काकोरी शहीदों की स्मृति में एक स्मारक भी है।[1][2][3]

काकोरी
Kakori
{{{type}}}
काकोरी is located in उत्तर प्रदेश
काकोरी
काकोरी
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°53′N 80°48′E / 26.88°N 80.80°E / 26.88; 80.80निर्देशांक: 26°53′N 80°48′E / 26.88°N 80.80°E / 26.88; 80.80
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलालखनऊ ज़िला
शासन
 • प्रणालीMAYOR - AASMI
जनसंख्या (2011)
 • कुल19,403
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

इतिहास संपादित करें

ककोरी का इतिहास भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में प्रमुख स्थान रखता है। काकोरी कांड स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक चिर स्मरणीय स्वर्णिम घटना है। काकोरी कांड की पूरी योजना क्रांतिवीर श्री राम प्रसाद विस्मिल ने बनाई थी। क्रांतिकारी आंदोलन चलाने के लिए धन एकत्र करने की दृष्टि से, भावनात्मक दृष्टि से तथा सरकारी खजाने पर कब्ज़ा करने की दृष्टि से इस संगठन के सदस्यों ने सहारनपुर पैसेंजर में जो सरकारी रेल की धनराशि जा रही थी उसे लूटने की योजना बनायी। 9 अगस्त 1925 को सायकाल के समय इस संगठन के 10 सदस्यों ने काकोरी स्टेशन से ट्रेन में प्रवेश किया। जैसे ही ट्रेन आगे चली श्री विस्मिल ने चैन खींच दी। ट्रेन पर कब्जा करके इन आन्दोनल कारियों ने 8000 रुपये की नगदी लूट ली। ये घटना ब्रिटिश हुकूमत के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी।

मंगल ग्रह संपादित करें

इस शहर के स्मृति को अक्षुण बनाये रखने के लिये मंगल ग्रह के एक प्रमुख क्रेटर का नाम भी काकोरी ही रखा गया है।[4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sinha, Arunav. "Tourist spot tag may uplift Kakori". Lucknow: Times Of India. TNN. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अगस्त 2013.
  2. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  3. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  4. "India already on Red Planet long before maiden Mars mission Archived 2019-06-08 at the वेबैक मशीन," Pallava Bagla, NDTV, November 04, 2013