कान सिंह निर्वाण भारतीय किसान हैं। वे राजस्थान प्रदेश से हैं।[1] कान सिंह जी भारत में कृषि बचाने हेतु प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।[2] ये देश के सम्मानित किसानों में हैं।[3] कान सिंह निर्वाण ने अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली जैसी औषधीय खेती कर किसानों के लिए एक मिसाल कायम की है। खास बात है कि ये खेती प्रकृति पर आधारित है। किसान कान सिंह की खेती के तरीके जानने के लिए दूसरे जिलों सहित आस-पास के दर्जनों किसान आते हैं जो खेती के गुर सीखने के साथ स्वावलम्बी बन सकते हैं। गौरतलब है प्रगतिशील किसान कान सिंह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। [4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "किसानों की आय 10 गुना करने की गारंटी दे रहे हैं कान सिंह निर्वाण". KisanofIndia.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2023.
  3. "देश के 100 रोल मॉडल किसानों में शामिल कान सिंह को मिलेगा ये पुरस्कार". गॉंव कनेक्शन.
  4. "इस किसान ने लगाया थोड़ा सा दिमाग और आज खेती से कमा रहा लाखों, जानिए कैसे". पत्रिका.