कामी रीटा का जन्म 17 जनवरी 1970 को हुआ, वह एक नेपाली शेरपा गाइड है, जो, नेपाल के सोलुखुम्बु जिला के निवासी हैं। उन्होंने मई 2018 से अब तक माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सबसे अधिक बार चड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं। हाल ही में, उन्होंने 7 मई 2022 को 26 वीं बार पर्वत की शिखर पर चड़कर उन्होंने अपने स्वयं के रिकॉर्ड को जो 07 मई 2021, को बनाया था, तोड़ दिया। [1][2][3][4][5] उनके पिता, 1950 में विदेशी पर्वतारोहियों के लिए एवरेस्ट के खोले जाने के बाद पहले पेशेवर शेरपा गाइडों में से एक थे। उनके भाई लकपा रीटा भी एक गाइड थे और एवरेस्ट की 17 बार चड़ाई कि थी। [6][7]

कामी रीटा

2017 में, कामी रीटा, 21 बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ने वाले तीसरे व्यक्ति थे, उनसे पहले इस रिकॉर्ड को आप्पा शेर्पा और फुबा ताशी शेरपा के नाम था।[8][9] बाद में वह दोनों रिटायर्ड हो गए। [10] 16 मई 2018 को, 48 साल की उम्र में, कामी रीटा दुनिया के पहले व्यक्ति बन गये, जिन्होंने एवरेस्ट 8,850 मीटर (29,035-फुट) ऊँचे शिखर पर सबसे अधिक 22 बार विजय प्राप्त कर [6] रिकॉर्ड को अपने नाम किया।[11][12] उसी वर्ष के अप्रैल में, उन्होंने समाचार मीडिया को बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले 25 बार एवरेस्ट को आरोहण करने की योजना बनाई हैं, "न केवल अपने लिए बल्कि मेरे परिवार के लिए, शेरपा लोगों और मेरे देश नेपाल के लिए, "; [13][6] 7 मई 2022 को उन्होंने एवरेस्ट पर 26 वीं बार विजय प्राप्त की।

वर्तमान में कामी रीटा 8,000 मीटर से ऊपर के 38 शिखरों पर सबसे अधिक बार विजय प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। उनके एवरेस्ट आरोहण के अलावा, उन्होंने आठ बार चोयु , तीन बार मनास्लु पर, और ल्होत्से और के२ दोनों पर एक एक बार आरोहण किया हैं। [10][14][15]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "First Successful Summit of Mt Everest(8848m) 2022 season Nepal Side". Mt Everest Today.
  2. "Sherpa guide scales Mount Everest for record 25th time". Anchorage Daily News.
  3. "Nepal Mountaineer, 49, Conquers Mount Everest For Record 23rd Time". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2019-05-15.
  4. "Kami Rita Sherpa". thehimalayantimes.com. अभिगमन तिथि 2017-05-27.
  5. PTI. "Nepalese Sherpa scales Everest for record 21 times". The Hindu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2017-05-27.
  6. "Sherpa guide Kami Rita climbs Everest for record 22nd time". Associated Press. 16 May 2018 – वाया www.theguardian.com.
  7. "Kami Rita Sherpa scales Mt.Everest 23rd times".
  8. "Nepalese Kami Rita Sherpa scales Mount Everest for record 21 times". The Financial Express (अंग्रेज़ी में). 2017-05-27. अभिगमन तिथि 2017-05-27.
  9. "Nepalese Sherpa scales Everest for record 21 times". The Tribune. India. PTI. 28 May 2017. अभिगमन तिथि 23 April 2022.
  10. Gurubacharya, Binaj. "Sherpa climber scales Mount Everest for a record 23rd time". chicagotribune.com.
  11. "Kami Rita Sherpa scales Mt Everest for record 22 times". The Himalayan Times. अभिगमन तिथि 16 May 2018.
  12. "Sherpa eyes record-breaking 22nd Everest climb". Gulf Times. अभिगमन तिथि 16 May 2018.
  13. "This veteran Sherpa is trying to reach the top of Everest for a record-breaking 22nd time". The Independent. 11 April 2018.
  14. "The Himalayan Database". The Himalayan Database Expedition Archives – वाया Database.
  15. "Kami Rita Sherpa creates new record, climbs Mt Everest for the 25th time". The Economic Times. अभिगमन तिथि 2021-05-24.