काली नदी (कर्नाटक)

भारत में नदी
अन्य उपयोग हेतु देखें - काली नदी

काली नदी (Kali River) भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह कुशावली नामक एक ग्राम के समीप की पश्चिमी घाट पहाड़ियों से उत्पन्न होती है। यह 265 किमी बहकर कारवार के पास अरब सागर में विलय हो जाती है। इसपर विद्युत उत्पादन के लिए कई बाँध बने हुए हैं।[1][2]

काली नदी
Kali River
काली नदी (कर्नाटक) is located in कर्नाटक
काली नदी (कर्नाटक)
नदीमुख स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य कर्नाटक
ज़िला उत्तर कन्नड़ ज़िला
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षपश्चिमी घाट
 • स्थानउत्तर कन्नड़ ज़िला, कर्नाटक
नदीमुख अरब सागर
 • स्थान
कारवार उत्तर कन्नड़ ज़िला, कर्नाटक
 • निर्देशांक
14°50′35″N 74°07′23″E / 14.843°N 74.123°E / 14.843; 74.123निर्देशांक: 14°50′35″N 74°07′23″E / 14.843°N 74.123°E / 14.843; 74.123
लम्बाई 265 कि॰मी॰ (165 मील)
जलसम्भर लक्षण

विवरण संपादित करें

काली नदी उत्तर कन्नड़ ज़िले में ४ लाख लोगों की जीवनरेखा है और कई हज़ार अन्य लोगों, जिनमें करवर तट के मछुआरे भी हैं, के लिए यह नदी जीविका का साधन है। औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनुपचारित निस्सारी नदी में छोड़ने, अवैध बालू खनन जो सूपा क्षेत्र में अंधाधुन्ध जारी है, के कारण नदी पारिस्थितिकी को बहुत क्षति पहुँची है। इसके अतिरिक्त नदी मुहाने पर बहुत सी रासायनिक कंपनियाँ हैं जहाँ से दशकों से विषाक्त अपशिष्ट नदी के जल में रिस रहा है। काली नदी की दो प्रमुख उपनदियाँ हैं - ऊपरी कनेरी और तत्थीहल्ला।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कडियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894