काली बाड़ी मन्दिर (Kali Bari Mandir) भारत के हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर में स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। यह काली माता के श्यामला रूप को समर्पित है और इन्ही श्यामला माता पर शिमला नगर का नाम पड़ा है। माना जाता है कि इन देवी का मूल स्थान जाखू था।[1]

काली बाड़ी मंदिर
Kali Bari Temple
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताश्यामला माता (काली माता)
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिबैंटोनी हिल, शिमला
ज़िलाशिमला ज़िला
राज्यहिमाचल प्रदेश
देश भारत
काली बाड़ी, शिमला is located in हिमाचल प्रदेश
काली बाड़ी, शिमला
हिमाचल प्रदेश में स्थिति
भौगोलिक निर्देशांक31°06′21″N 77°10′00″E / 31.10595°N 77.16675°E / 31.10595; 77.16675निर्देशांक: 31°06′21″N 77°10′00″E / 31.10595°N 77.16675°E / 31.10595; 77.16675
वास्तु विवरण
प्रकारदेउला
निर्माताराम चरण ब्रह्मचारी

निर्माण संपादित करें

काली बाड़ी मन्दिर का नाम सन् 1845 में राम चरण ब्रह्मचारी नामक एक बंगाली सज्जन ने करवाया था। इसकी रूप रेखा पूर्व भारत की देउला वास्तुशैली पर आधारित है और कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मन्दिर से प्रेरित है। भीतर काली माता की एक नीले रंग की लकड़ी की मूर्ति है। मन्दिर की देखरेख "काली बाड़ी मन्दिर ट्रस्ट" के हवाले है जिसके अधिकांश सदस्य बंगाली समुदाय से हैं।[2][3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Shimmying in umbrella land: A weekend in Shimla". hindustantimes.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-06-08.
  2. "कालीबाड़ी मंदिर हॉल में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2020-06-09.
  3. "Shimla Kali Bari temple all set for 'Durga Puja'". The Statesman (अंग्रेज़ी में). 2018-10-15. अभिगमन तिथि 2020-06-08.