काव्या माधवन (जन्म 19 सितंबर 1984) एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करती थी। उन्होंने 1991 में पुक्कलम वरवयी में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत की। 1999 में लाल जोस की चंद्रनुदिक्कुन्ना दिखिल में मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उनकी पहली भूमिका (अन्य संयुक्ता वर्मा के रूप में) थी, तब वह नौवीं कक्षा में पडती थीं। इस फिल्म की सफलता ने 2000 के दशक के दौरान मलयालम फिल्म उद्योग में उनकी स्थिति अग्रणी अभिनेत्री के रूप में जाने जानी लगी। उन्होंने 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पेरुमझक्कलम (2004) और गद्दामा (2010) में अपने अभिनय के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है। [1]

काव्या माधवन

काव्या 2013
जन्म 19 सितम्बर 1984 (1984-09-19) (आयु 39)
पेशा
कार्यकाल 1991–2016
जीवनसाथी
बच्चे 1
पुरस्कार पूरी सूची

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

काव्या का जन्म 19 सितंबर 1984 को केरल में हुआ था। [2]


अभिनय कैरियर संपादित करें

काव्या पहली बार छह साल की उम्र में कमल की फिल्म पुक्कलम वरवई (1991) में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दीं। इसके बाद, उन्हें "पावम आईए इवाचन" (1994), "परसाला पचन पैयन्नूर परमू" (1994) जैसी अन्य परियोजनाओं में पी. वेणु के निर्देशन मे काम किया और "अजखिया रावणन" (1996) मे कमल के निर्देशन मे काम किया। उन्होने 1999 में दिलीप अभिनीत "चंद्रनुदिक्कुन्ना दिखिल" में महिला प्रधान भूमिका मे भी काम किया।। चंद्रनुदिककुन्ना दिखिल की सफलता के बाद, काव्या और दिलीप मलयालम सिनेमा में एक लोकप्रिय जोड़ी बन गए, और उन्होंने 21 फिल्मों में एक साथ काम किया। [3] उनकी कुछ फिल्में थेंकासिपत्तनम (2000), डार्लिंग डार्लिंग (2000), धोस्थ (2001), मीसा माधवन (2002) हैं, जो साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मो में से एक थी और लाल जोस, द्वारा निर्देशित थी। मिझी रैंडिलम (2003) जिसमें उन्होंने दोहरी भुमिका निभाइ सदानदंते समयम (2003), थिलक्कम (2003) जयराज द्वारा निर्देशित थी। रनवे (2004), कोच्चि राजावु (2005), लायन (2006) जोशी द्वारा निर्देशित, चक्कर मुथु (2006), इंस्पेक्टर गरुड़ (2007), पप्पी अप्पाचा (2010), वेल्लरिप्रविंटे चांगथी (2011) और पिनेयुम (2016)। उनकी ज्यादातर फिल्में रोमांटिक कॉमेडी होती हैं।

उन्होंने मम्मूटी और मोहनलाल के साथ फिल्मों में भी काम किया, और अन्य कई सितारों के साथ भी काम किया, जैसे "ई पट्टानथिल भूतम", "क्रिश्चियन ब्रदर्स" और "चाइना टाउन"।

उन्हें "पेरुमझक्कलम" में गंगा की भूमिका के लिए और गद्दामा में अश्वती की भूमिका के लिए, जहां उन्होंने सऊदी अरब में काम करने वाली एक नौकरानी की भूमिका निभाई आलोचनात्मक प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 2004 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। यह फिल्म भाषापोषिनी में प्रकाशित के. यू. इकबाल की एक कहानी पर आधारित थी। [4] फिल्म का निर्देशन उनके गुरु कमल ने किया था, और उन्हें 2011 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दूसरा केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने 2011 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए केरल फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अमृता-एफईएफकेए फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-मलयालम सिनेमा जीता। 59वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में और थिक्कुरिसी फाउंडेशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री। [5] वह 2011 में क्रिश्चियन ब्रदर्स और चाइना टाउन जैसे बडी फिल्मो का हिस्सा थीं और उन्हें 2011 में मलयालम टॉप स्टार (महिला) के रूप में चुना गया था। [6]

उन्हें अडूर गोपालकृष्णन की नालू पेनुंगल में लिया गया था जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी।

हालाँकि उन्हें तमिल सिनेमा से कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन मलयालम में अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अभिनय करने से बहुत हिचक रही थीं। उनकी पहली फिल्म काशी (2001) थी जो विनायंस वसंतियुम लक्ष्मीयम पिन्ने नजानुम की रीमेक थी। उन्होंने एन मन वैनिल और साधु मिरांडा में अभिनय किया।

उन्होंने फिल्म वन वे टिकट (2008) "एन खलबिल्ल्लोरु पन्नानु" और आकाशवाणी (2016) के लिए गीत लिखे। [7] उन्होंने मलयालम फिल्म मैटिनी (2012) के लिए अपना पहला फिल्म गीत गाया। [8] वह कई विज्ञापनों, टीवी शो, लघु फिल्मों और स्टेज शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हादिया (2017) और दैवमे कैथोझम के कुमार अकनम (2018) फिल्मों के लिए गाने भी गाए।

एक बच्चे के रूप में अभिनय से लेकर एक अभिनेत्री के रूप में अभिनय करने तक, श्रीजा ने कई फिल्मों में उन्हें आवाज दी है। देवी, प्रवीना, भाग्यलक्ष्मी और विम्मी मरियम जॉर्ज और निथुना नेविल दिनेश ने भी कुछ फिल्मों में उनके लिए आवाज दी है।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

काव्या ने 9 फरवरी 2009 को निशाल चंद्र से शादी की, जिसके बाद वह कुवैत चली गई। हालांकि, वह उसी साल जून में घर लौटी और 24 जुलाई 2009 को तलाक के लिए अर्जी दी। काव्या और निशाल दोनों 25 मई 2011 को अदालत में पेश हुए और आपसी तलाक के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की और 30 मई 2011 को उनहे तलाक मिल गया था। उन्होने बाद मे अभिनेता दिलीप से 25 नवंबर 2016 को वेदांता होटल, कोच्चि में शादी की थी। [9][10] इनकी बेटी महालक्ष्मी का जन्म 19 अक्टूबर 2018 को हुआ। [11]

काव्या की लक्ष्य नाम से कपड़े की एक दुकान है। अप्रैल 2013 में, मातृभूमि बुक्स ने काव्या द्वारा लिखित संस्मरणों का एक संग्रह प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक कथयिल अल्पम काव्यम है, जो उनके बचपन की यादों और उनके स्कूल के दिनों के अनुभवों और फिल्म उद्योग में एक झलक देता है। पुस्तक का विमोचन लेखक सुभाष चंद्रन और दीदी दामोदरन ने 11 अप्रैल को कोझिकोड में के.पी. केसव मेनन हॉल में आयोजित एक समारोह में किया था। [12]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "State Film Awards (2000–12)". Kerala State Chalachitra Academy. मूल से 7 July 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 September 2015.
  2. "Kavya Madhavan turns 32 years old today: Controversies that rocked her life". The Indian Express. 19 September 2017. मूल से 1 May 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2021.
  3. "Kavya Dileep Kadha Ithu vare – Mazhavil Manorama Live". 19 December 2011. मूल से 1 August 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2013 – वाया YouTube.
  4. "Maid film highlights abuse". Khaleejtimes.com. 14 January 2011. मूल से 1 October 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2013.
  5. "'Aadminte Makan Abu chosen best film by Thikkurissy foundation, IBN Live News". Ibnlive.in.com. 7 January 2012. मूल से 19 January 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2013.
  6. "Top 10 Highest Grossing Malayalam Movies – 2011". n.d. मूल से 9 July 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 November 2016.
  7. Ajith Lal (24 February 2004). "Kavya Madhavan". Kavyamadhavanonline.blogspot.com. मूल से 24 October 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2013.
  8. "Kavya Madhavan Singing – Mounamai Manasil Song – MATINEE Movie". 12 November 2012. मूल से 21 January 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 October 2013 – वाया YouTube.
  9. "Kavya Madhavan's Marriage Photos" Archived 28 मार्च 2019 at the वेबैक मशीन. Keralaweddingtrends.com. Retrieved 27 January 2017.
  10. Dileep Kavya Madhavan Marriage Photos Videos Archived 30 जनवरी 2018 at the वेबैक मशीन. Filmclickz.com (22 July 2002). Retrieved 27 January 2017.
  11. [1] https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/movies/news/pics-dileep-and-kavya-madhavans-daughter-mahalakshmi-her-first-step-into-the-world-of-letters-on-vijayadashmi-day/articleshow/87130184.cms. Retrieved 1 February 2022.
  12. "Kavya Madhavan's Memoirs Released" Archived 13 अप्रैल 2014 at the वेबैक मशीन. The New Indian Express