किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (KAIA) (अरबी: مطار الملك عبدالعزيز الدولي‎) (आईएटीए: JED आईसीएओ: OEJN) सऊदी अरब के शहर जेद्दाह से १९ कि.मी उत्तर में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। इसका नाम यहां के राजा अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद के नाम पर रखा गया है। यह सऊदी अरब में तीसरी सबसे बड़ी वायुमार्ग सुविधा है एवं यात्री संख्या के अनुसार यह यहां का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। यहां का परिसर १५ वर्ग कि.मी में विस्तृत है।[1] इसमें विमानक्षेत्र के अलावा शाही टर्मिनल, रॉयल सऊदी वायु सेना की सुविधा एवं विमानक्षेत्र स्टाफ़ हेतु आवासीय परिसर भी हैं।

किंग अब्दुल अज़ीज़ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

مطار الملك عبدالعزيز الدولي
हज टर्मिनल
  • आईएटीए: JED
  • आईसीएओ: OEJN
    JED is located in सऊदी अरब
    JED
    JED
    सऊदी अरब में विमानक्षेत्र का स्थान
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसैन्य/ सार्वजनिक
संचालकजनरल अथॉरिटी ऑफ़ सिविल एविएशन
सेवाएँ (नगर)सउदी अरब जेद्दाह
स्थितिअल मदीना अल मुनव्वरा मार्ग
विमान कंपनी का केंद्र
समुद्र तल से ऊँचाई48 फ़ीट / 15 मी॰
निर्देशांक21°40′46″N 039°09′24″E / 21.67944°N 39.15667°E / 21.67944; 39.15667निर्देशांक: 21°40′46″N 039°09′24″E / 21.67944°N 39.15667°E / 21.67944; 39.15667
वेबसाइटwww.jed-airport.com
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
फ़ीट मी॰
16L/34R 13,124 4,000 अस्फ़ाल्ट
16C/34C 10,825 3,299 कंक्रीट
16R/34L 12,467 3,800 अस्फ़ाल्ट
सांख्यिकी (2010)
यात्री17,891,364

जेद्दाह विमानक्षेत्र में निर्माण कार्य १९७४ में आरंभ हुआ था और १९८० में पूर्ण हुआ। ३१ मई १९८१ को यह विमानक्षेत्र प्रचालन के लिये खुला एवं अप्रैल १९८१ को इसका आधिकारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. About KAIA Archived 2015-09-10 at the वेबैक मशीन on the GACA website

साँचा:AFHRA

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें