किटू गिडवानी (22 अक्टूबर 1967 को जन्म) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वे हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में और भारतीय टेलिविज़न के कई धारावाहिकों में अभिनय किया है। वे टीवी श्रृंखला, एयर होस्टेस व शक्तिमान से लोकप्रिय हो गयीं, जिसका प्रसारण 1986 व 1997 में दूरदर्शन पर किया गया था। डांस ऑफ़ द विंड (1997), दीपा मेहता की अर्थ (1998) और गोविन्द निहलानी की रुखमावती की हवेली (1991), कमल हसन की अभय और देहम (2001) में उनकी भूमिकाओं के लिए उनकी काफी प्रशंसा की गयी।[1]

किटू गिडवानी

किटू गिडवानी
जन्म Kaushalya Gidwani
22 अक्टूबर 1967 (1967-10-22) (आयु 56)
मुंबई, भारत
पेशा अभिनेत्री, मॉडल

व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि संपादित करें

गिडवानी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके माता पिता सिन्धी थे जो विभाजन के बाद पकिस्तान से प्रवासित होकर भारत आ गए थे।

वे वर्ली में एक शरणार्थी शिविर में रहे। [2] उनका एक भाई है।

उन्होंने फोर्ट कोनवेंट स्कूल, मुंबई में पढ़ाई की। उनकी स्नातकोत्तर की पढाई के दिनों में वे फ्रेंच में रूचि लेने लगीं और उन्होंने फ्रांसीसी नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया। जल्द ही उन्होंने जनक तोपरानी के द्वारा निर्देशित अंग्रेजी नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने टेलीविजन के कई धारावाहिकों में काम किया और इसके बाद एक फ़्रांसिसी फिल्म "ब्लैक" (1987) में अभिनय किया।[3]

उन्होंने शादी की, जिसके बाद उनका तलाक हो गया। अब उन्होंने दोबारा शादी नहीं करने की कसम खायी है।[4]

अभिनय का कैरियर संपादित करें

गिडवानी ने टेलिविज़न की शुरुआत 1984 में टीवी सोप तृष्णा से की और 1980 और 90 के दशक के दौरान टीवी धारावाहिकों में कई यादगार भूमिकाएं निभायीं, जैसे स्वाभिमान, एयर होस्टेस और जुनून . उन्होंने जुनून में अभिनेता राज जुत्शी के साथ बिस्तर में चुम्बन का दृश्य देकर दर्शकों को काफी आकर्षित किया। हाल ही में वे कई अन्य अभिनेताओं के साथ हिंदी धारावाहिकों कशिश और कुलवधू में दिखाई दीं। 1997 में, उन्होंने डांस ऑफ़ द विंड में एक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका, पल्लवी की भूमिका निभाई, जो अपनी संरक्षक/ मां को खो देने के बाद अपनी आवाज़ खो देती है, जिसे पाने के लिए वह संघर्ष करती है। थ्री कोंटीनेंटल फेस्टिवल, नेट्स में उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।

2001 में, कपड़ों के विल्स स्पोर्ट लाइफस्टाइल ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए, आईटीसी लिमिटेड की एक स्वामित्व श्रृंखला विल्स लाइफस्टाइल ने उन्हें अपने विज्ञापन में स्थान दिया। [5] 2006 में, उन्होंने दर्शन ज़रीवाला के एक नाटक योर प्लेस ओर माइन में अभिनय किया।[6]

उन्होंने एक नाटक, सोक'एम विथ हनी भी किया, जिसमें उन्होंने पकिस्तान की एक पारम्परिक पारसी महिला का किरदार निभाया, जिसकी बेटी को उसकी पहली विदेश यात्रा के दौरान एक यहूदी से प्यार हो जाता है।[7]

नामांकन और पुरस्कार (अवार्ड्स) संपादित करें

1998 में, किटु को फ्रांस के नेट्स में थ्री कोंटीनेंट्स फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें डांस ऑफ़ द विंड में पल्लवी की भूमिका के लिए गया, जो उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि है। (निर्देशन राजन खोसला)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. For Kitu Gidwani, it's mind over body! Archived 2018-04-01 at the वेबैक मशीन रोंजिता कुलकर्णी रीडिफ.com, फिल्में, 3 मई 2002.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2011.
  3. "प्रसिद्ध सिंधी - किटू_गिडवानी". मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2011.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2011.
  5. "Read(il)y made lifestyle". द हिन्दू. 2001-07-08. मूल से 10 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-07-13.
  6. महिला और पुरुष के रिश्ते पर नाटक Archived 2011-07-17 at the वेबैक मशीन द ट्रिब्यून, 7 जुलाई 2006.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 सितंबर 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2011.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें