द हिन्दू
द हिन्दू भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेजी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये।[3] द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र है।
चित्र:NewsPaperTheHindu.png 16 March 2005 front page of The Hindu | |
प्रकार | दैनिक समाचार पत्र |
---|---|
प्रारूप | Broadsheet |
स्वामित्व |
The Hindu Group, and Kasturi and Sons Limited |
प्रकाशक | N. Ravi |
संपादक | Suresh Nambath[1] |
संस्थापना | 20 सितम्बर 1878 |
भाषा | English |
मुख्यालय | चेन्नई, भारत |
वितरण | 14,15,792 Daily[2] |
ISSN | 0971-751X |
ओसीएलसी | 13119119 |
जालपृष्ठ |
www www |
वर्ष 2010 के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $20 करोड़ से अधिक है।[4] इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है।[5] नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद, पटना और मलप्पुरम।[6]
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Editorial transition".
- ↑ "Highest Circulated daily Newspapers (language wise)" (PDF). Audit Bureau of Circulations. अभिगमन तिथि 5 January 2020.
- ↑ "Indian Readership Survey 2014" (PDF). भारतीय पाठक सर्वेक्षण. मूल (PDF) से 18 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 7, 2016.
- ↑ "Gross revenue 788 crore in 2010". मूल से 6 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2016.
- ↑ N. Murali (13 September 2003). "Core values and high quality standards". द हिन्दू. मूल से 3 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 April 2006.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2016.
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
द हिन्दू से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |