अपनी गतिविधियों के अनुसार किरण चोपड़ा एक पत्रकार, एक उद्यमी, शिक्षाविद् और सामाजिक रूप से मानवतावादी व्यक्ति की पहचान से जानी जाती है। अश्विनी कुमार चोपड़ा (वरिष्ठ पत्रकार और 16वीं लोकसभा की पूर्व सदस्य) की पत्नी होने के नाते, वह पंजाब केसरी द हिंद समाचार लि. की निदेशक हैं एवं अखबार के संपादकीय, प्रबंधन, उत्पादन अनुभाग का कार्यभार संभाले है। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष होने के नाते, वरिष्ठ नागरिकों का सामाजिक विकास, विशेष रूप से स्वास्थ्य के साथ-साथ नैतिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में वरिष्ठों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से गत १५ वर्षों से जुड़ी हैं। 2016 में उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया था। [1] [2] [3]

किरण चोपड़ा
जन्म 1 अगस्त 1958 (1958-08-01) (आयु 65)
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता  भारत
पेशा सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थापक अध्यक्ष : वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, निदेशक : पंजाब केसरी द हिंद समाचार लि.
जीवनसाथी अश्विनी कुमार चोपड़ा
बच्चे 3 पुत्र (आदित्य, आकाश व अर्जुन)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.vnkc.org

जीवनी संपादित करें

किरण ने 1978 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया। पेशेवर रूप से वह वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष और पंजाब केसरी, द हिंद समाचार लि. की निदेशक हैं।

किताबें एवं लेख संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें