किरण राठौड़

भारतीय अभिनेत्री

किरण राठौड़ (जन्म 11 जनवरी 1981) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्यतः तमिल फ़िल्मों में काम करती हैं।[1]

किरण राठौड़

किरण राठौड़ 2010 में
जन्म 11 जनवरी 1981 (1981-01-11) (आयु 43)
जयपुर, राजस्थान, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2001–वर्तमान
संबंधी रवीना टंडन (चचेरी बहन)
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ

प्रारंभिक जीवन

संपादित करें

किरण राठौड़ का जन्म 11 जनवरी 1981 को जयपुर में हुआ था। वह अभिनेत्री रवीना टंडन की चचेरी बहन हैं। राठौड़ ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के बाद वह मॉडलिंग में लग गईं और कुछ हिंदी पॉप एल्बम में काम किया। 2001 में, उन्होंने फ़िल्म यादें में अभिनय किया।[2]

टेलीविज़न पर उपस्थिति

संपादित करें

उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस तेलुगु सीज़न 7 में भाग लिया और 7वें दिन ही बाहर हो गईं।

पुरस्कार

संपादित करें
फ़िल्म पुरस्कार श्रेणी परिणाम Ref.
जैमिनी सिनेमा एक्सप्रेस पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक अभिनेत्री जीत [3][4]
  1. "Kiran Rathod opens up about her career hurdles amidst industry rumours". The Times of India. 2024-01-18. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-06-24.
  2. "kiran rathod bold pics jaipur rajsthan | PICS: इस राजस्थानी ने अपने अंदाज से साउथ को बनाया अपना दीवाना - Dainik Bhaskar". web.archive.org. 2019-07-07. अभिगमन तिथि 2024-06-24.
  3. "'Kannathil Muthamittal' bags 6 Cinema Express awards". The Hindu. 22 December 2002. मूल से 10 November 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2024.
  4. "A sombre starry night". The Hindu. 23 December 2002. मूल से 2 December 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2024.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें