कुदुरमाल भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव है।[2] यह गाँव जिला मुख्यालय कोरबा से करीब 15 किमी दूर स्थित है। यह गाँव हासदेव नदी के किनारे बसा हुआ है और यहाँ की कुल जनसंख्या 1,514 (वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार)[1] है। यहाँ का पिनकोड 495674 है।[3]

कुदुरमाल
गाँव
कुदुरमाल is located in छत्तीसगढ़
कुदुरमाल
कुदुरमाल
निर्देशांक: 22°16′48″N 82°41′51″E / 22.28°N 82.6975°E / 22.28; 82.6975निर्देशांक: 22°16′48″N 82°41′51″E / 22.28°N 82.6975°E / 22.28; 82.6975
देश भारत
राज्यछत्तीसगढ़
ज़िलाकोरबा
तहसील/तालुकाकोरबा
जनसंख्या (2011)[1]
 • कुल1,514
समय मण्डलभारतीय (यूटीसी+5:30)

गाँव का महत्व संत कबीर के एक शिष्य कबीरपंथी लोगों के ऐतिहासिक समाधि स्थल हैl इसके अलावा, यहां एक मंदिर है, जिसे संकटमोचन हनुमान मंदिर कहते हैं।[2] यहाँ हर वर्ष (जनवरी और फरवरी) में माघ पूर्णिमा पर एक मेला लगता है। मंदिर के पास एक चट्टान के नीचे एक गुफा है जिसके बारे में माना जाता है कि यह श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए पत्थरों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कबीरपंथी सतगुरु के तीन मजार संपादित करें

इस स्मारक को कबीरपंथी सतगुरु के तीन मजार के नाम से जाना जाता है। स्थल का महत्व पुरातात्विक होने की बजाय धार्मिक अधिक है। माना जाता है कि इन समाधि स्थलों (मजारों) का निर्माण 16वीं-17वीं सदी में कभी हुआ था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन्हें राज्य संरक्षित स्मारक का दर्ज़ा दिया गया है।[4]

कुदुरमाल में छत्तीसगढ़ शाखा के धर्मदास साहेब तथा वंशगद्दी के नाम से कबीरपंथ की एक प्रमुख शाखा है जिसके संस्थापक मुक्तामणि नाम साहेब थे।[5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kudurmal Village Population - Korba - Korba, Chhattisgarh". www.census2011.co.in. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2021.
  2. "कुदुरमाल | जिला प्रशासन कोरबा | India". korba.gov.in. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2021.
  3. कुदुरमाल, कोरबा, पिनकोड, hi.pincode.net.in से.
  4. "Chhattisgarh Culture Department | Welcomes to you". cgculture.in. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2021.
  5. "Kabir - Chhatisgarh - Parishisht". ignca.nic.in. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2021.