कैतलिन मैरी जेनर (जन्म; 28 अक्टूबर 1949) एक अमेरिकी मीडिया से संबंधित शख्सियत हैं। वे डिकैथलीट की पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। जेनर ने जब ग्रेसलैंड येलोजैकेट के लिए कॉलेज फ़ुटबॉल खेला उससे पहले उनके घुटने में गहरी चोट आई थी जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।

कैतलिन जेनर

2017 में कैतलिन
जन्म विलियम ब्रूस जेनर
28 अक्टूबर 1949 (1949-10-28) (आयु 74)
माउंट किस्को, न्यूयॉर्क, यू.एस.
उपनाम कैतलिन मारी जेनर
शिक्षा की जगह ग्रेसलैंड कॉलेज (बी.एस.)
पेशा
  • एथलीट
कार्यकाल 1970 – वर्तमान
राजनैतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी
बच्चे
  • बर्ट
  • कैसंड्रा
  • ब्रैंडन
  • ब्रॉडी
  • कैंड्रल
  • कैली

आरंभिक जीवन

संपादित करें

कैतलिन मैरी जेनर का जन्म 28 अक्टूबर, 1949 को माउंट किस्को, न्यूयॉर्क में विलियम ब्रूस जेनर के रूप में हुआ था। जून 2015 तक उन्हें ब्रूस के नाम से जाना जाता था। उनके माता-पिता एस्तेर रूथ (नी मैकगायर) और विलियम ह्यूग जेनर हैं। वे मूल रूप से न्यू ब्रंसविक, कनाडा के एक आर्बोरिस्ट थे। वे अंग्रेजी, स्कॉटिश, आयरिश, डच और वेल्श वंश की हैं।[1]

जेनर के छोटे भाई बर्ट की 30 नवंबर, 1976 को कैंटन, कनेक्टिकट में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह दुर्घटना जेनर की ओलंपिक खेलों में सफलता के तुरंत बाद हुई थी। जब कैतलिन छोटी थीं तब उन्हें डिस्लेक्सिया हो गया था।[2]

जेनर 1974 में पुरुषों की डिकैथलॉन स्पर्धा में अमरीकी चैंपियन थे। अगस्त 1974 के अंक में ट्रैक एंड फील्ड न्यूज पत्रिका मुखपृष्ठ पर उनका चित्र छपा था। वर्ष 1975 में दौरे पर रहते हुए कैतलिन जेनर ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती। उसी वर्ष उन्होंने पैन अमेरिकन खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता तथा 8045 अंकों के साथ टूर्नामेंट रिकॉर्ड बनाया।[3]

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Caitlyn Jenner (कैतलिन जेनर)". Geni. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2024.
  2. "Gold Medallist Bruce Jenner interviewed by Chet Cooper (गोल्ड मेडलिस्ट ब्रूस जेनर इंटरव्यूड बाय शेट कूपर)". अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2024.
  3. माइक, सिएल्स्की. "Jenner true to word, wins Olympic gold (जेनर ट्रू टू वर्ड विंस ओलंपिक गेम्स)". ईएसपीएन क्लासिक. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
कैतलिन जेनर के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
  शब्दकोषीय परिभाषाएं
  पाठ्य पुस्तकें
  उद्धरण
  मुक्त स्रोत
  चित्र एवं मीडिया
  समाचार कथाएं
  ज्ञान साधन