कैपिटल एक्सप्रेस (भारत)

13247/48 कामाख्या - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस और 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस भारतीय रेल द्वारा संचालित एक एक्स्प्रेस ट्रेन है। पूर्वमध्य रेलवे ज़ोन द्वारा संचालित यह ट्रेनें भारत में कामाख्या जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी और राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच चलती हैं। वर्तमान में यह 13247/48 और 13245/46 ट्रेन संख्याओं के साथ क्रमशः चार दिन और तीन दिन एक सप्ताह में संचालित की जा रही है।

कैपिटल एक्सप्रेस
संक्षिप्त विवरण
सेवा प्रकार एक्सप्रेस
स्थिति संचालित
स्थान बिहार, पश्चिम बंगाल, असम
रूट
प्रस्थान राजेंद्र नगर (RJPB)
गंतव्य

कामाख्या जंक्शन (KYQ)

न्यू जलपाईगुड़ी (NJP)
दूरी तय 942 किमी, 490 किमी
औसत यात्रा समय 24 घंटे, 14 घंटे
सेवा आवृति (फ्रीक्वेंसी) 4 और 3 दिन प्रति सप्ताह
टाइम संख्या(एँ) 13247/48, 13245/46
ऑन-बोर्ड सुविधाएँ
क्लास एसी 2 टियर (2ए), एसी 3 टियर (3ए), स्लीपर (एसएल)
सीटिंग व्यवस्था उपलब्ध
कैटरिंग सुविधाएँ उपलब्ध
सामान सुविधाएं उपलब्ध
तकनीकी
ट्रैक गेज ब्रॉड गेज
संचालन गति 39 किमी/घंटा
रूट नक्शा
कैपिटल एक्सप्रेस (राजेंद्रनगर पटना - गुवाहाटी) (राजेंद्रनगर पटना - न्यू जलपाईगुड़ी) मार्ग मानचित्र


समय संपादित करें

न्यू जलपाईगुड़ी - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस 13245 ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 14:30 बजे छूटती है और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर 04:15 बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि 13 घंटे 45 मिनट की है।

न्यू जलपाईगुड़ी - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस 13246 ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से 20:15 बजे छूटती है और न्यू जलपाईगुड़ी पर 11:45 बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि 13 घंटे 30 मिनट की है।

कामाख्या - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस 13247 ट्रेन कामख्या जंक्शन से 05:00 बजे छूटती है और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर 04:15 बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि 23 घंटे 15 मिनट की है।

कामाख्या - राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस 13248 ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से 20:15 बजे छूटती है और कामख्या जंक्शन (स्टेशन कोड:KYQ) पर 19:05 बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि 22 घंटे 50 मिनट की है।

सन्दर्भ संपादित करें