कैलाश चंद्र महिंद्रा (English: Kailash Chandra Mahindra) को आमतौर पर के.सी. महिंद्रा (1894-1963) के नाम से जाना जाता था जो कि एक भारतीय उद्योगपति थे, जिन्होंने 1945 में महिंद्रा एंड मोहम्मद की सह-स्थापना की, जिसे कि बाद में 1948 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में नाम दिया गया, जगदीश चंद्र महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद अन्य संस्थापक थे।[1][2]

कैलाश चंद्र महिंद्रा
जन्म 1894
लुधियाना, Punjab, भारत
मौत 1963
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा सह-संस्थापक महिंद्रा एंड महिंद्रा

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

के.सी. के नाम से मशहूर कैलाश चंद्र महिंद्रा का जन्म 1894 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था, जो नौ भाई बहनों में दूसरे थे। जब उनके पिता की कम उम्र में मृत्यु हो गई, तो उनके बड़े भाई जे.सी. परिवार के मुखिया बन गए, और के सी उनके सबसे अच्छे दोस्त और भविष्य के कारोबार में भागीदार बनें।

के.सी. ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला लिया, जहाँ उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान ने चमक दिखाया। कैम्ब्रिज में, उन्होंने ऑनर्स अर्जित किया, हॉकी खेली, और नौका चालन में गहरी रुचि ली। स्नातक करने के बाद, वह मेसर्स मार्टिन एंड कंपनी में नौकरी की, जहाँ उन्होंने मासिक पत्रिका इंडिया का संपादन किया और कुछ समय के लिए हिंदुस्तान रिव्यू का भी संपादन किया।

पेशा संपादित करें

1942 में, केसी को संयुक्त राज्य अमरीका में भारतीय खरीद मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1945 में भारत लौटकर, उन्हें भारत सरकार की भारतीय कोयला क्षेत्र समिति और ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर पैनल के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। कोयला क्षेत्र में नई रणनीतियां विकसित करने में उनका काफी योगदान रहा जिसमें मे नए और उन्नत मान की तकनीक से कोयला खनन करने से उद्योग को नया आयाम मिला और उनकी कोयला आयोग रिपोर्ट उद्योग में एक मौलिक दस्तावेज बन कर रह गई। इन वर्षों में, उन्होंने सर राजेंद्रनाथ मुकर्जी की जीवनी भी लिखी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा संपादित करें

1946 में, वह बॉम्बे महिंद्रा एंड मोहम्मद में चले आए। उनके 13 साल की अध्यक्षता में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने आपको भारत में एक बड़े औद्योगिक घराने में तब्दील किया। अपने इस शानदार कार्यकाल में वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, एयर इंडिया और हिंदुस्तान स्टील जैसे अन्य संस्थानों में निर्देशक के रूप में भी कार्य किया

संदर्भ संपादित करें

  1. "ET Awards 2008-09: Lifetime Achievement Award- Keshub Mahindra". The Economic Times. 25 August 2009. मूल से 18 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्तूबर 2019.
  2. Herdeck, p. 209

बाहरी कड़ियां संपादित करें