कोकनी लौवा[2] (Painted Bush Quail) (Perdicula erythrorhyncha) बटेर परिवार का एक पक्षी है जो केवल भारत में ही पाया जाता है।[1]

कोकनी लौवा
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: पर्डिक्युला
जाति: पी. ऍरिथ्रोरिन्चा
द्विपद नाम
पर्डिक्युला ऍरिथ्रोरिन्चा
साइक्स, १८३२
चित्र:कोकनी लौवा का आवास क्षेत्र.jpg
आवास का क्षेत्र
पर्यायवाची

माइक्रोपर्डिक्स ऍरिथ्रोरिन्चस
क्रिप्टोप्लॅक्ट्रॉन ऍरिथ्रोरिन्चस

इसकी लंबाई १७ से १९ से.मी. और वज़न ६८ से ८८ ग्राम होता है।[3]

इसकी दो आबादियाँ हैं, एक पूर्वी और दूसरी पश्चिमी और दोनों ही पहाड़ी इलाकों में रहना पसन्द करते हैं।[4]

यह मध्यम आकार के झुण्ड में रहता है और ख़तरा महसूस होने पर यकायक पूरे का पूरा झुण्ड चौंकाने वाली तेज़ी से उड़ जाता है।


  1. BirdLife International (2012). "Perdicula erythrorhyncha". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि १८ मई २०१३.
  2. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. II. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ १२३.
  3. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. II. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ १२७.
  4. Jerdon, T.C. (1864). The Birds of India. III. Calcutta: George Wyman and Co. पृ॰ ५८५.