कोज़िअस्को पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Kosciuszko, माउंट कोज़िअस्को) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य शृंखला में स्थित एक पर्वत है। समुद्रतल से २,२२८ मीटर (७,३१० फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा बिन्दु है।[5] न्गारिगो नामक एक स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी भाषा में इसका मूल नाम जगुंगल (Jagungal) है, हालांकि इस नाम के अन्य रूप भी प्रचलित थे।[4] पहाड़ के लिये सभी आदिवासी नामों का अर्थ "मेज़ पहाड़" है। कोज़िअस्को पर्वत के पास ही २,२०९ मीटर लम्बा टाउनसेंड पर्वत (Mount Townsend) स्थित है जो मुख्यभूमि ऑस्ट्रेलिया का द्वितीय सर्वोच्च पहाड़ है।[6] कोज़िअस्को पर्वत के ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत होने के बावजूद यह ओशिआनिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पहाड़ नहीं है क्योंकि वह श्रेय इण्डोनेशिया के पापुआ प्रांत की सुदिरमन पर्वतमाला में स्थित ४,८८४ मीटर ऊँचे पुंचाक जाया नामक पर्वत को जाता है।[7]

कोस्कुईस्को पर्वत
Mount Kosciuszko
कोज़िअस्को पर्वत का शिखर
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,228 मी॰ (7,310 फीट) [1][2]
उदग्रता2,228 मी॰ (7,310 फीट) [1]
एकाकी अवस्थिति1,894.26 कि॰मी॰ (1,177.04 मील) [1]
सूचीयन
निर्देशांक36°27′27″S 148°15′44″E / 36.45750°S 148.26222°E / -36.45750; 148.26222निर्देशांक: 36°27′27″S 148°15′44″E / 36.45750°S 148.26222°E / -36.45750; 148.26222[3]
नामकरण
मूल नामJagungal, Jar-gan-gil, Tar-gan-gil, Tackingal[4]
भूगोल
कोस्कुईस्को पर्वत Mount Kosciuszko is located in ऑस्ट्रेलिया
कोस्कुईस्को पर्वत Mount Kosciuszko
कोस्कुईस्को पर्वत
Mount Kosciuszko
ऑस्ट्रेलिया में स्थिति
स्थानस्नोई पहाड़ियाँ, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया
मातृ श्रेणीमुख्य शृंख्ला, स्नोई पहाड़ियाँ, महान विभाजक पर्वतमाला
टोपोग्राफिक नक्शापेरिशर घाटी (Perisher Valley)
आरोहण
प्रथम आरोहणप्राचीनकाल से ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों द्वारा
सन् 1840 में यूरोपीयों द्वारा
सरलतम मार्गकच्चे पथ पर चलकर

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mountain Kosciuszko, Australia". Peakbagger.com. अभिगमन तिथि 28 May 2015.
  2. "Kosciuszko National Park". Australian Alps National Parks. Australian Government. मूल से 15 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 June 2009.
  3. "Mount Kosciuszko". Geographical Names Register (GNR) of NSW. Geographical Names Board of New South Wales. अभिगमन तिथि 27 May 2015.
  4. "James M. Spencer, THE HIGHEST POINT IN AUSTRALIA". The Sydney Morning Herald. National Library of Australia. 18 February 1885. पृ॰ 7. अभिगमन तिथि 22 February 2014.; cited in Alan E.J. Andrews, Kosciusko: The Mountain in History, O'Connor, A.C.T, Tabletop Press, 1991, p.50.
  5. "Kosciuszko National Park". Australian Alps National Parks. Australian Government. मूल से 15 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 June 2009.
  6. "Mountain systems of Australia". Year Book Australia, 1901-1909. Australian Bureau of Statistics. मूल से 21 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2016.
  7. "Facts & figures of all 7summiteers!". मूल से 19 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 August 2013.