स्नोई पहाड़ियाँ (Snowy Mountains), जो द स्नोईज़ (The Snowies) भी कहलाती है, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वतमाला है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा पर्वत, २२२८ मीटर लम्बा माउंट कोज़िअस्को (Mount Kosciuszko), भी पाया जाता है। यह पर्वतशृंखला न्यू साउथ वेल्ज़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है और महान विभाजक पर्वतमाला का हिस्सा है। स्नोई पहाड़ियों में हर शीतऋतु में बड़ी मात्रा में हिमपात होता है जो ऑस्ट्रेलिया के लिये असाधारण है। इस कारणवश यह पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है।[1] इन पहाड़ों में माउंटन प्लम-पाइन (mountain plum-pine, अर्थ: पहाड़ी आलूबुख़ारा-चीड़, हालांकि इसका न आलूबुख़ारे और न चीड़ से कोई वास्तविक सम्बन्ध है) नामक छोटे कद का कोणधारी वृक्ष मिलता है जो सम्भवत पृथ्वी का सबसे दीर्घायु वनस्पति है।[2] पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक सर्दी जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में होती है और तभी स्नोई पहाड़ियों में बर्फ़ भी गिरती है। आमतौर पर यह बसंत ऋतु तक पिघल जाती है। ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि से बाहर तस्मानिया द्वीप की ऊच्चभूमि पर भी हिमपात देखा जाता है।

स्नोई पहाड़ियाँ
Snowy Mountains
माउंट कोज़िअस्को के समीप पर्वतमाला का एक दृश्य
माउंट कोज़िअस्को के समीप पर्वतमाला का एक दृश्य

माउंट कोज़िअस्को के समीप पर्वतमाला का एक दृश्य

विवरण
अन्य नाम: द स्नोईज़
The Snowies
क्षेत्र:  ऑस्ट्रेलिया
सर्वोच्च शिखर: माउंट कोज़िअस्को (Mount Kosciuszko)
सर्वोच्च ऊँचाई: २,२२८ मीटर
निर्देशांक: 36°30′S 148°20′E / 36.500°S 148.333°E / -36.500; 148.333

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Snowy Mountains". Visit NSW. मूल से 2 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2013.
  2. "Dead shrubs tell climate secrets". Science Alert. 9 September 2011. मूल से 16 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2013.