कोरयाक लोग
- अगर आप भारत के इस से मिलते-जुलते नाम के समुदाय के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो कोनयाक लोग का लेख देखें
कोरयाक (Koryak) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में कमचातका प्रायद्वीप के उत्तर में कमचातका क्राय तथा बेरिंग सागर के तट पर बसने वाला एक समुदाय है। यह लोग दक्षिण में तिगिल्स्क से उत्तर में अनादिर नदी द्रोणी तक विस्तृत हैं। कोरयाक पूर्वोत्तर साइबेरिया के चुकची समुदाय से सांस्कृतिक सम्बन्ध रखते हैं। यह कोरयाक भाषा बोलते हैं जो एक चुकोत्को-कमचातकी भाषा है।
![]() नव अग्नि, एक महत्वपूर्ण कोरयाक समारोह | |
कुल जनसंख्या | |
---|---|
8,022 | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
![]() | 7,953 (2010 जनगणना)[1] |
![]() | 69 (2001 जनगणना)[2] |
भाषाएँ | |
रूसी, कोरयाक | |
धर्म | |
मुख्यतः रूसी पारम्परिक ईसाई और ओझा धर्म | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
अन्य चुकोत्को-कमचातकी लोग |
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Russian Census 2010: Population by ethnicity Archived 2012-04-24 at the Wayback Machine (रूसी)
- ↑ [1] State statistics committee of Ukraine - National composition of population, 2001 census] (Ukrainian)