टाटा कम्युनिकेशंस का वीएसएनएल टावर, शहर का एक प्रधान टेलीकॉम सेवा प्रदाता

दूरभाष तथा मोबाइल संपादित करें

कोलकाता में सरकारी बी एस एन एल तथा निजी उपक्रम जैसे वोडाफ़ोन, एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा इंडिकॉम आदि दूरभाष एवं मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। शहर में जी एस एम और सी डी एम ए, दोनों ही प्रकार की सेलुलर सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां बी एस एन एल, टाटा कम्युनिकेशंस, एयरटेल्ल अत्था रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा ब्रॉडबैंड सेवा भी उपलब्ध है। इनके अलावा सिफ़ी और एलायंस भी यह सेवा उपलब्ध कराते हैं।

पत्र एवं पत्रिकाएं संपादित करें

बहुत से बांग्ला समाचार-पत्र यहां प्रकाशित होते हैं, जिनमें आनंद बाज़ार पत्रिका, आज्काल, बर्तमान, संगबाद प्रतिदिन, गणशक्ति तथा दैनिक स्टेट्स्मैन प्रमुख हैं। अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में द टेलीग्राफ, द स्टेट्स्मैन, एशियन एज, हिन्दुस्तान टाइम्स एवं टाइम्स ऑफ इंडिया प्रमुख हैं। कुछ मुख्य सामयिक पत्रिकाओं में से देश, सनंद, उनिश कुरी, किंड्ल, आनंदलोक तथा आनंद मेला प्रमुख हैं। पूर्वी भारत में सबसे बड़े व्यापारिक केन्द्र होने से कई वित्तीय दैनिक जैसे इकोनोमिक टाइम्स, फाइनेंशियल एक्स्प्रेस तथा बिज़नेस स्टाइन्डर्ड आदि के पर्याप्त पाठक हैं।[1] यहां के अन्य भाषाओं के अल्पसंख्यकों के लिए हिन्दी, गुजराती, [उड़िया]], उर्दु, पंजाबी तथा चीनी पत्र भी प्रकाशित होते हैं।

टीवी चैनल संपादित करें

यहां सरकारी रेडियो स्टेशन ऑल इंडिया रेडियो से कई ए एम रेडियो चैनल प्रसारित करता है। कोलकाता में ग्यारह एफ़ एम रेडियो स्टेशन प्रसारित होते हैं। इनमें से दो ऑल इंडिया रेडियो के हैं। सरकारी टीवी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन से दो टेरेस्ट्रियल चैनल प्रसारित किये जाते हैं। चार बहु-प्रणाली ऑपरेटार (एम एस ओ) द्वारा बांग्ला, हिन्दी, अंग्रेज़ी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल केबल टीवी द्वारा दिखाए जाते हैं। बांग्ला उपग्रह चैनलों में स्टार आनंद, २४ घंटा, कोलकाता टीवी, चैनल १० तथा तारा न्यूज़ प्रमुख हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Business Development Mission to India 29 नवम्बर – 5 दिसम्बर 2006" (PDF). International Trade Administration. मूल (PDF) से 25 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-10-13.