कोलासिब ज़िला

मिज़ोरम का जिला

कोलासिब जिला भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम के आठ जिलों में से एक है।

कोलासिब ज़िला

मिज़ोरम में कोलासिब ज़िले की अवस्थिति
राज्य मिज़ोरम
 भारत
मुख्यालय कोलासिब
क्षेत्रफल 1,382.51 कि॰मी2 (533.79 वर्ग मील)
जनसंख्या 83,955 (2011)
जनघनत्व 61/किमी2 (160/मील2)
साक्षरता 93.50
लिंगानुपात 956
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम
विधानसभा सीटें 3
आधिकारिक जालस्थल

भूगोल संपादित करें

इस जिले के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में असम राज्य का हैलाकांडी जिला, पश्चिम में ममित जिला, पूर्व तथा उत्तर में आइजोल जिला तथा उत्तर-पूर्व में असम का काछाड़ जिला है। जिले का क्षेत्रफल १३८२.५१ वर्ग किमी है। कोलासिब इस जिले का मुख्यालय है।

बांध संपादित करें

इस जिले में तीन बांध हैं[1][2][3] –

  • सेरलुई बी बांध
  • बैरबी बांध
  • तुइरियल बांध

जनसांख्यिकी संपादित करें

कोलासिब जिले में धर्म[4]
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
89.58%
मुस्लिम
  
5.27%
हिन्दू
  
4.76%
उल्लेखित नहीं किया
  
0.18%
बौद्ध
  
0.13%
अन्य
  
0.05%
सिक्ख
  
0.02%

२०११ जनगणना के अनुसार कोलासिब जिले की जनसंख्या ८३,९५५ है जो कि लगभग अंडोरा देश की जनसंख्या के बराबर है।[4][5] इस प्रकार से यह जिला जनसंख्या के अनुसार भारत के ६४० जिलों में ६२०वें स्थान पर है। जिले का जनसंख्या घनत्व 61 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (160/वर्ग मील) है। यहाँ २००१-११ दशक के मध्य जनसंख्या वृद्धि दर २७.२८% दर्ज की गयी है। इस जिले की लिंगानुपात दर ९५६ स्त्रियाँ प्रति १००० पुरुष है तथा साक्षरता दर ९३.५०% है।[4]

धर्म संपादित करें

यह जिला भारत के कुछ ईसाई बाहुल्य जिलों में से एक है। २०११ जनगणना के अनुसार यहाँ ८९.५८% ईसाई, ५.२७% मुस्लिम, ४.७६% हिन्दू, ०.१३% बौद्ध, ०.०५% अन्य तथा ०.०२% सिक्ख धर्म के मतावलम्बी हैं। ०.१८% ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "SerluiB A Milestone in the Power Sector". Eastern Panorama. 20 अक्टूबर 2010. मूल से 18 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2012.
  2. Lalfakzuala. "Bairabi Dam Project 80MW leh TLAWNG HEP 55MW TAN MOU ZIAKFEL". DIPR Mizoram. मूल से 8 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2012.
  3. "Tuirial Project To Be Completed by 2014". SINLUNG. 11 नवम्बर 2011. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2012.
  4. census2011. "Kolasib District : Census 2011 data". census2011.co.in. मूल से 14 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2013.
  5. US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". मूल से 27 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 October 2011. 198 Andorra 84,825 July 2011 est.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें