ममित ज़िला

मिज़ोरम का जिला

ममित ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक ज़िला है, जिसकी सीमा भारत के त्रिपुराअसम राज्यों तथा बांग्लादेश से लगती है।

ममित ज़िला

मिज़ोरम में ममित ज़िले की अवस्थिति
राज्य मिज़ोरम
 भारत
मुख्यालय ममित
क्षेत्रफल 3,025 कि॰मी2 (1,168 वर्ग मील)
जनसंख्या 86,364[1] (2011)
जनघनत्व 29/किमी2 (75/मील2)
साक्षरता 84.93
लिंगानुपात 927
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम
विधानसभा सीटें 3
आधिकारिक जालस्थल

भूगोल संपादित करें

यह ज़िला उत्तर में असम के हैलाकाण्डी ज़िला, पश्चिम में त्रिपुरा के उत्तर त्रिपुरा ज़िला तथा बांग्लादेश, दक्षिण में लुंगलेई ज़िला तथा पूर्व में कोलासिब ज़िला तथा अइज़ोल ज़िला से घिरा हुआ है। इस ज़िले का क्षेत्रफल ३०२५.७५ वर्ग किमी है। इस ज़िले का मुख्यालय ममित कस्बा है।[2]

प्रखण्ड संपादित करें

इस ज़िले में चार ग्राम विकास खण्ड ममित, रिएक, पश्चिम फैलेंग तथा ज़ौलनुआम हैं। ज़िले में तीन विधानसभा क्षेत्र हछेक, दम्पा तथा ममित हैं।

जनसांख्यिकी संपादित करें

ममित ज़िले में धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
80.01%
बौद्ध
  
14.27%
हिन्दू
  
3.46%
मुस्लिम
  
2.06%
उल्लेख नहीं किया
  
0.12%
जैन
  
0.03%
सिक्ख
  
0.02%
अन्य
  
0.02%

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार ममित ज़िले की जनसंख्या ८६,३६४ है, जिसमे ४४,८२८ पुरुष व ४१,३५६ महिलाएँ हैं।[1] इस ज़िले की जनसंख्या अण्डोरा देश के लगभग बराबर है।[3] जनसंख्या के अनुसार भारत के कुल ६४० ज़िलों में इसका स्थान ६१८वाँ है।[2] ज़िले का जनसंख्या घनत्व 29 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (75/वर्ग मील) है। इस ज़िले की जनसंख्या वृद्धि दर २००१-११ के मध्य ३७.५६% दर्ज की गयी।[1] ममित ज़िले का लिंगानुपात दर ९२७ महिलाएँ प्रति १००० पुरुष है, जबकि साक्षरता दर ८४.९३% है।[1] १७.२५% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों तथा ८२.७५% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में वास करती है।[1]

धर्म संपादित करें

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ८०.०१% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म बौद्ध १४.२७%, हिन्दू ३.४६%, मुस्लिम २.०६%, जैन ०.०४%, सिक्ख ०.०२% तथा अन्य ०.०२% हैं। ०.१२% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

जीव जन्तु तथा वनस्पति संपादित करें

सन १९८५ में यहाँ दम्पा बाघ संरक्षित क्षेत्र की स्थापना हुई, जिसका क्षेत्रफल ५०० वर्ग किमी है।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mamit District : Census 2011 data". census2011.co.in. मूल से 21 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2018.
  2. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 September 2011.
  3. US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". मूल से 27 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्टूबर 2011. 198 Andorra 84,825 July 2011 est.
  4. भारतीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय. "Protected areas: Mizoram. certificate". मूल से 23 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितम्बर 2011.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

निर्देशांक: 23°55′31″N 92°29′29″E / 23.925141°N 92.491368°E / 23.925141; 92.491368