ममित
ममित भारतीय राज्य मिज़ोरम के ममित ज़िले का मुख्यालय है।
ममित
Mamit | |
---|---|
कस्बा | |
निर्देशांक: 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°Eनिर्देशांक: 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°E | |
देश | ![]() |
राज्य | मिज़ोरम |
ज़िला | ममित ज़िला |
ऊँचाई | 718 मी (2,356 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 7,884[1] |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | मिज़ो |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वाहन पंजीकरण | MZ |
जलवायु | Cwa |
वेबसाइट | mizoram |
भूगोल
संपादित करेंममित निर्देशांक 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°E पर स्थित है।[2] इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७१८ मीटर (२३५५ फ़ीट) है।
जनसांख्यिकी
संपादित करेंभारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहाँ की जनसंख्या ७८८४ है, जिसमे ४०७४ पुरुष तथा ३८१० महिलाएँ हैं।[1] ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या १२६८ है जो कि कुल जनसंख्या का १६.०८% है।[1] लिंगानुपात दर ९३५ है, जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत दर ९७६ से कम है।[1] साक्षरता दर ९७.५१% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[1] पुरुष साक्षरता दर ९८.०८% है तथा महिला साक्षरता दर ९६.८९% है।[1]
धर्म
संपादित करेंयहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९६.०७% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू २.५९%, मुस्लिम १.२२%, बौद्ध ०.१०% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०१% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]
यातायात
संपादित करेंयह कस्बा राजधानी अइज़ोल से ८९ किमी दूर है जो कि नियमित रूप से बस, जीप व सूमो सेवा से जुड़ा है।
शिक्षा
संपादित करेंयहाँ का एकमात्र कॉलेज ममित कॉलेज है, जो कि मिज़ोरम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।
मीडिया
संपादित करेंममित के प्रमुख समाचारपत्र हैं:[3]
- ममित टाइम्स
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए "Mamit Population Census 2011". census2011.co.in. Archived from the original on 25 मार्च 2018. Retrieved 21 मई 2018.
- ↑ "Falling Rain Genomics, Inc - Mamit". Archived from the original on 3 मार्च 2016. Retrieved 21 मई 2018.
- ↑ "Accredited Journalists". डीआईपीआर मिज़ोरम. Archived from the original on 19 जून 2013. Retrieved 5 सितम्बर 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)