लुंगलेई ज़िला

मिज़ोरम का जिला

लुंगलेई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह मिज़ोरम का अइज़ोल ज़िले के बाद दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला ज़िला है।[2]

लुंगलेई ज़िला

मिज़ोरम में लुंगलेई ज़िले की अवस्थिति
राज्य मिज़ोरम
 भारत
मुख्यालय लुंगलेई
क्षेत्रफल 4,536 कि॰मी2 (1,751 वर्ग मील)
जनसंख्या 161,428[1] (2011)
जनघनत्व 36/किमी2 (93/मील2)
साक्षरता 88.86
लिंगानुपात 947
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम
विधानसभा सीटें 7
आधिकारिक जालस्थल

श्ब्दोत्पत्ति

संपादित करें

लुंगलेई ज़िले का नाम इसके मुख्यालय लुंगलेई के नाम पर पड़ा है। कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।

यह ज़िला उत्तर में ममित तथा अइज़ोल ज़िले से, पश्चिम में बांग्लादेश से, दक्षिण में लॉङ्गतलाई ज़िले से, दक्षिण-पूर्व में सइहा ज़िले से, पूर्व में म्यांमार तथा उत्तर पूर्व में सेरछिप ज़िले से घिरा है। इस ज़िले का क्षेत्रफल ४३५८ वर्ग किमी है। लुंगलेई कस्बा इस ज़िले का मुख्यालय है।[2] यह एक ऐसा ज़िला है जिसकी बांग्लादेश और म्यांमार दोनों से सीमा लगती है।

इस ज़िले में तीन सम्भाग ह्नाहथिआल, लुंगलेई तथा त्लाबुंग हैं। ज़िले में ७ विधानसभा क्षेत्र दक्षिण तुइपुई, लुंगलेई उत्तर, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, थोरांग तथा पश्चिम तुइपुई हैं।[3]

जनसांख्यिकी

संपादित करें
लुंगलेई ज़िले में धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
78.75%
बौद्ध
  
17.06%
हिन्दू
  
3.24%
मुस्लिम
  
0.80%
जैन
  
0.06%
उल्लेख नहीं किया
  
0.04%
सिक्ख
  
0.02%

२०११ जनगणना के अनुसार लुंगलेई ज़िले की जनसंख्या १६१,४२८ है, जिसमे ८२,८९१ पुरुष तथा ७८,५३७ महिलाएँ हैं।[1] इस ज़िले की जनसंख्या लगभग सेण्ट लूसिया राष्ट्र के बराबर है।[4] जनसंख्या के अनुसार भारत के ६४० ज़िलों में इसका ५९७वाँ स्थान है।[2] ज़िले का जनसंख्या घनत्व 36 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (93/वर्ग मील) है।[1] २००१-११ के मध्य दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर १७.६४% रही।[1] ज़िले का लिंगानुपात दर ९४७ महिला प्रति १००० पुरुष है तथा साक्षरता दर ८८.८६% है।[1]

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ७८.७५% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म बौद्ध १७.०६%, हिन्दू ३.२४%, मुस्लिम ०.८०%, जैन ०.०६% तथा सिक्ख ०.०२% हैं। ०.०४% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

  1. census2011. "Lunglei District : Census 2011 data". census2011.co.in. Archived from the original on 22 मई 2018. Retrieved 22 मई 2018.{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  2. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. Archived from the original on 11 जून 2011. Retrieved 30 September 2011.
  3. "District Profile". लुंगलेई ज़िला. Archived from the original on 14 दिसंबर 2012. Retrieved 19 अगस्त 2012. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". Archived from the original on 27 सितंबर 2011. Retrieved 1 अक्टूबर 2011. Saint Lucia 161,557 July 2011 est.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें