लुंगलेई

भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक कस्बा

लुंगलेई भारतीय राज्य मिज़ोरम के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक कस्बा है, जो कि लुंगलेई ज़िले का मुख्यालय है। यह राजधानी अइज़ोल के बाद मिज़ोरम का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला कस्बा है, जो कि अइज़ोल से १६५ किमी दक्षिण में है।

लुंगलेई
कस्बा
लुंगलेई कस्बे का एक दृश्य
लुंगलेई कस्बे का एक दृश्य
लुंगलेई is located in मिज़ोरम
लुंगलेई
लुंगलेई
लुंगलेई is located in भारत
लुंगलेई
लुंगलेई
निर्देशांक: 22°53′N 92°44′E / 22.88°N 92.73°E / 22.88; 92.73निर्देशांक: 22°53′N 92°44′E / 22.88°N 92.73°E / 22.88; 92.73
देशभारत
प्रदेशमिज़ोरम
ज़िलालुंगलेई
ऊँचाई722 मी (2,369 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल57,011[1]
भाषा
 • आधिकारिकमिज़ो
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
पिन796701
वाहन पंजीकरणMZ-02
जलवायुCwa
वेबसाइटmizoram.nic.in

श्ब्दोत्पत्ति संपादित करें

कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।

इतिहास संपादित करें

लुंगलेई सन १८८८ से १० वर्षों तक दक्षिण लुशाई हिल्स ज़िले का मुख्यालय रहा, जबकि अइज़ोल उत्तर हिल्स ज़िले का।[2] इन दोनों का ही एकीकरण सन १८९८ में हुआ। भारत के विभाजन से पूर्व लुंगलेई ज़िले का बहुत अधिक महत्व था क्योंकि यहाँ से तत्कालीन बंगाल के बड़े नगर चटगाँव तक सीधी पहुँच थी, जिसके कारण यह कस्बा एक व्यावसायिक तथा शिक्षा का केन्द्र बन गया।[3]

भूगोल संपादित करें

लुंगलेई 22°53′N 92°44′E / 22.88°N 92.73°E / 22.88; 92.73 पर स्थित है।[4] इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७२२ मीटर (२३६८ फ़ीट) है।

जनसांख्यिकी संपादित करें

लुंगलेई में धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
91.48%
हिन्दू
  
6.51%
मुस्लिम
  
1.33%
बौद्ध
  
0.48%
सिक्ख
  
0.10%
उल्लेख नहीं किया
  
0.06%
जैन
  
0.04%
अन्य
  
0.01%

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार लुंगलेई की कुल जनसंख्या ५७,०११ है, जिसमे २९,४७४ पुरुष तथा २७,५३७ महिलाएँ हैं।[1] ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ६७९८ है जो कि कुल जनसंख्या का ११.९२% है।[1] यहाँ का लिंगानुपात दर ९३४ है जो कि राज्य दर ९७६ से कम है।[1] साक्षरता दर ९८.२७% है को राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[1] पुरुष साक्षरता दर ९८.४५% जबकि महिला साक्षरता दर ९८.०८% है।[1]

धर्म संपादित करें

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१.४८% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ६.५१%, मुस्लिम १.३३%, बौद्ध ०.४८%, सिक्ख ०.१०%, जैन ०.०४% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

यातायात संपादित करें

हेलिकॉप्टर सेवा पवन हंस अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य उपलब्ध है।[5] अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य १६५ किमी की दूरी है जो कि बस तथा जीप की नियमित सेवा से जुड़ी है।[6] यहाँ कमज़ोल में एक छोटा विमानक्षेत्र का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो कि यहाँ से 25 किलोमीटर (16 मील) है।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lunglei Population Census 2011". census2011.co.in. अभिगमन तिथि 22 मई 2018.
  2. प्रकाश, कर्नल वेद (2007). Encyclopaedia of North-East India, Volume 4. अटलांटिक प्रकाशन.
  3. के॰ सी॰ काबरा (2008). Economic Growth of Mizoram: Role of Business & Industry. कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग कम्पनी.
  4. "Falling Rain Genomics, Inc - Lunglei". मूल से 11 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2018.
  5. "Mizorama Helicopter Service Hmasa Ber Aizawl-Lunglei". वुलमावी. मूल से 5 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 सितम्बर 2012.
  6. "Aizawl to Lunglei". Mizoram NIC. मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2012.
  7. "Second airport for Mizoram". The Telegraph. मूल से 5 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 September 2012.