खरबूजा महल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले में स्थित बिलकिस बेगम के मकबरे को कहा जाता है। बिलकिस बेगम मुगल सम्राट शाहजहाँ के दूसरे पुत्र मुगल युवराज शाह शुजा की पत्नी थी। [1]

स्थापत्य संपादित करें

बुरहानपुर में इतवारा गेट के आगे आजाद नगर के पास मुगल युवराज शाह शुजा की पत्नी बिलकिस बेगम का छोटा सा किंतु बेहद खूबसूरत मकबरा बना हुआ है।

चार दिवारी के अंदर निर्मित यह मकबरा एक चबूतरे पर बना हुआ है। यह चबूतरा कमल की पंखुड़ियों के आकार का बना हुआ है, जिसके ऊपर यह मकबरा है। पंखुड़ियों के किनारे पर ही पानी के निकास के लिए नाली बनी हुई है।

ये मकबरा ईंट, चूने और पत्थर के उपयोग से बना हुआ है। इसका गुंबद खरबूजे की आकृति में बना हुआ है, जिसमें वह खरबूजे जैसा नजर आता है। यही वजह है कि इस इमारत को खरबूजा गुम्बद कहा जाता है। मकबरे को अन्दर से खूबसूरत नक्काशी से सजाया गया है।[2][3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Sultans of Deccan India, 1500–1700: Opulence and Fantasy". books.google.co.in. मूल से 18 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-05.
  2. "tomb of Bilqis Begum". twitter.com. अभिगमन तिथि 2017-07-05.
  3. "BURHANPUR – FORGOTTEN GLORY". beyondlust.in. मूल से 3 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-05.

बाहरी कड़ियां संपादित करें

बुरहानपुर: दक्षिण का द्वार, पर्यटन बुरहानपुर जिले के जालस्थल पर