खुलना सिटी कॉर्पोरेशन यानि खुलना नगर निगम, बांग्लादेश के खुलना नगर में आधारित एक स्वशासित पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य है, जिसपर बांग्लादेश के खुलना नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए हैं।[1] खुलना , बांग्लादेश के खुलना विभाग में स्थित, बांग्लादेश के बृहत्तम् नगरों में से एक है। इस निकाय की स्थापना खुलना के प्रशासन हेतु एक नगर पालिका के रूप में हुआ था, तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम के स्तर पर उन्नतस्थ कर दिया गया।

Khulna City Corporation
খুলনা সিটি কর্পোরেশন

नगर भवन, खुलना
स्थापना 12 December 1984
प्रकार Municipal
मुख्यालय खुलना नगर भवन
आधिकारिक भाषा
बंगाली
तालूक़दार अब्दुल ख़ालिक़
जालस्थल Khulna City Corporation

कार्यपद्यति और प्रशासनिक ढाँचा

संपादित करें

खुलना सिटी कॉर्पोरेशन, देश के अन्य नगर-निकायों के सामान ही बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन नियमों के अंतर्गत्, खुलना नगर के विनियमन हेतु एक प्रशासनिक रचना है, जोकि अंत्यतः बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत है।

प्रशासन हेतु, निगम के क्षेत्र को विभिन्न थानों में विभाजित किया गया है, तथा प्रत्येक थाने को विभिन्न वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक वार्ड, अनेक मोहल्लों में विभाजित है।

यह निगम सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहभागीदारी से कार्य करती है। प्रति पंचवर्षीय काल पश्चात्, निगम चुनाव आयोजित होते हैं, जिनमे प्रत्येक वार्ड के नागरिक, नगर परिषद् में उनके प्रतिनिधित्व हेतु, एक पार्षद् का चयन करते हैं। संवैधानिक विधिनुसार, परिषद् के एक-चौथाई आसान, महिलाओं के लिए आरक्षित होते हैं। चुनाव के बाद, नगर परिषद्, अपने सदस्यों में से ही किसी एक को महापौर के रूप में निर्वाचित करती है, जोकि नगर निगम का अध्यक्ष तथा नगर प्रशासन का सर्वोच्च पदाधिकारी होता/होती है। निगम के कार्यो पर नियंत्रण अंत्यतः निर्वाचित अधिकारीयों का होता है।

सेवाएँ, कार्य व कर्त्तव्य

संपादित करें

खुलना नगर निगम, खुलना नगर में निम्न कार्यों के लिए ज़िम्मेदार है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 19 नवंबर 2016. Retrieved 12 नवंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें