गामबूर्तसेव पर्वतमाला

पूर्वी अंटार्कटिका में स्थित सबग्लेशियल पर्वत श्रृंखला
गामबूर्तसेव पर्वतमाला
Gamburtsev Mountain Range
विवरण
अन्य नाम: -
क्षेत्र:  अंटार्कटिका
सर्वोच्च शिखर: अज्ञात नाम
सर्वोच्च ऊँचाई: ३,४०० मीटर
निर्देशांक: 80°30′S 76°00′E / 80.500°S 76.000°E / -80.500; 76.000


गामबूर्तसेव पर्वतमाला (Gamburtsev Mountain Range) पूर्वी अंटार्कटिका में स्थित एक पर्वतमाला है। अंटार्कटिका के दुर्गम स्थान के कारण इसका अस्तित्व लगभग पूर्ण मानव इतिहास में अज्ञात रहा और यह सन् १९५८ में तीसरे सोवियत अंटार्कटिक अभियान में पाई गई। इसका नाम भूभौतिकी के प्रसिद्ध सोवियत वैज्ञानिक ग्रिगोरी आलेक्सान्द्रिविच गामबूर्तसेव (Grigoriy A. Gamburtsev, Григорий Александрович Гамбурцев) पर रखा गया।[1] यह पर्वतमाला लगभग १२०० किमी तक चलती है और इसके पर्वतों की अनुमानित ऊँचाई २,७०० मीटर (८,९०० फ़ुट) है। यह हमेशा लगभग ६०० मीटर मोटी हिमचादर से ढके होते हैं।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Australian Antarctic Data Centre (2000-01-01). "Gamburtsev Subglacial Mountains Archived 2007-09-20 at the वेबैक मशीन". Australian Government, Antarctic Division. Retrieved 2006-12-15.
  2. Robin E Bell (2008-11-12). "Dispatches from the Bottom of the Earth: An Antarctic Expedition in Search of Large Mountains Encased in Ice Archived 2008-11-16 at the वेबैक मशीन". Scientific American. Retrieved 2008-11-12.