गुलबर्ग
गुलबर्गा, जिसे आधिकारिक तौर पर कलबुरगी कहते हैं, भारतीय राज्य कर्नाटक (भारत) का एक प्रमुख शहर है। यह गुलबर्गा जिले का प्रशासनिक मुख्यालय और उत्तर कर्नाटक क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। गुलबर्गा, कर्णाटक की राज्यधानी बैंगलोर के उत्तर में हैं 623 किलोमीटर और हैदराबाद से 220 किलोमीटर दूर है। गुलबर्गा पहले हैदराबाद राज्य के अंतर्गत आता था लेकिन 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम में नवगठित मैसूर राज्य (अब कर्नाटक के रूप में जाना जाता है) में शामिल किया गया था।[1][2][3]
गुलबर्गा Gulbarga ಕಲಬುರಗಿ | |
---|---|
अर्बन अग्गलोमेरशन सिटी | |
कलबुरगी | |
उपनाम: Sun City/ಬಿಸಿಲು ನಗರ | |
निर्देशांक: 17°19′44″N 76°49′30″E / 17.329°N 76.825°Eनिर्देशांक: 17°19′44″N 76°49′30″E / 17.329°N 76.825°E | |
ज़िला | गुलबर्ग ज़िला |
प्रान्त | कर्नाटक |
देश | ![]() |
शासन | |
• प्रणाली | महापौर-नगरपरिषद |
• सभा | डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 107 किमी2 (41 वर्गमील) |
ऊँचाई | 454 मी (1,490 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,43,000 |
• घनत्व | 5,100 किमी2 (13,000 वर्गमील) |
वासीनाम | कलाबुर्गीण |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | कन्नड़ |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 585101/102/103/104/105/106 |
दूरभाष कोड | 91(847)-2XXXXXX |
वाहन पंजीकरण | KA-32 |
वेबसाइट | www.gulbargacity.gov.in |
गुलबर्गा तुअर दाल एवं चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला तेजी से शहरीकरण की ओर बाद रहा है एवं गुलबर्गा महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह शहर अपने वास्तुकला, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थानों के लिए जाना जाता है।
इतिहाससंपादित करें
गुलबर्गा का इतिहास 6 वीं सदी से प्रारंभ होता है। जब राष्ट्रकूट राजवंश ने इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण किया लेकिन थोड़ी अवधि के भीतर यह चालुक्यों के नियंतरण में आ गया और 200 से अधिक वर्षों के लिए उन्होंने अपनी सत्ता कायम रखी। कालाहारी वंश जिन्होंने राष्ट्रकूट के बाद सत्ता हासिल कर 12 वीं सदी तक इस राज्य पर शासन किया। गुलबर्गा (उर्दू में इसका अर्थ फूल और बगीचों का शहर) का नाम बदलकर कालाबुरगी (कन्नड़ में इसका अर्थ काला-कला /मजबूत पत्थर किला) [प्रशस्ति पत्र की जरूरत]) 1 नवंबर, 2014 को कर दिया गया। [4]
कला और स्थापत्य कलासंपादित करें
इस्लामी कला का सबसे बड़ा संग्रह गुलबर्गा के स्थापत्य कला में देखा जा सकता है
भूगोलसंपादित करें
गुलबर्गा दक्कन के पठार पर स्थित है। इस जिले से दो प्रमुख नदिया, कृष्णा और भीमा बहती है। यहाँ पर काली मिटटी प्रमुखता से पाई जाती हैं। इस जिले में कई पानी के कई टैंक है, जो नदी के साथ-साथ बने हुए हैं जिनसे भूमि की सिंचाई की जाती है। ऊपरी कृष्णा प्रोजेक्ट ज्वार जिले में एक प्रमुख सिंचाई उपक्रम है। इस क्षेत्र के मुख्य फसलों मूंगफली, चावल, दाल हैं। गुलबर्गा औद्योगिक रूप से एक पिछड़ा क्षेत्र है लेकिन अब यह सीमेंट, कपड़ा, चमड़ा और रासायनिक उद्योगों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। गुलबर्गा विश्वविद्यालय में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भी है। शहर का भौगोलिक क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। [5]
जलवायुसंपादित करें
गुलबर्गा जिले की जलवायु आमतौर पर शुष्क हैं जिसका तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता हैं एवं वार्षिक वर्षा 750 मिमी होता है। गुलबर्गा में साल में तीन मुख्य सत्रों में बांटा गया है।
इन मौसमो के दौरान तापमान इस प्रकार रहता हैं:
- ग्रीष्मकालीन: 26 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस
- मानसून: 23 डिग्री सेल्सियस-33 डिग्री सेल्सियस
- सर्दी: 3 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस
जनसांख्यिकीसंपादित करें
2011 भारतीय जनगणना के अनुसार,[6] गुलबर्गा की आबादी 1101989 है। गुलबर्गा की कुल जनसंख्या में पुरुष 55% और महिलाएं 45% हैं। गुलबर्गा का औसत साक्षरता दर में 67% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है। पुरुष साक्षरता 70% जबकि महिलाओं की साक्षरता 30% है।
पर्यटनसंपादित करें
घुमने के स्थान:
- ख्वाजा बांदा नवाज दरगाह
- बुद्ध विहार
- गुलबर्ग किला
- जुम्मा मस्जिद (गुलबर्गा किला)
- शेख रोजा दरगाह
- जिला विज्ञान केंद्र
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "गुलबर्गा सिटी नेम चेंज्ड". इंडियाटूडे.इंटदय.इन. मूल से 13 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अगस्त २०१६.
- ↑ "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
- ↑ "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
- ↑ वारियर, मुग्धा (नवम्बर १, २०१४). "बैंगलोर वेक्स उप टू 'बेंगलुरु'; ११ इतर कर्नाटक सिटीज रेनमेड". इबटाइम्स. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अगस्त २०१६.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2016.
- ↑ "सेन्सस ऑफ़ इंडिया २००१: डाटा फ्रॉम डी २००१ सेन्सस, इन्क्लूडिंग सिटीज, विल्लगेस एंड टौन्स (प्रोविशनल)". सेन्सस कमीशन ऑफ़ इंडिया. मूल से 16 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अगस्त २०१६.