गैलिली चिकित्सा केन्द्र

गैलिली चिकित्सा केन्द्र (המרכז הרפואי לגליל) इज़राइल के समुद्र-तटीय नगर नाहारिया में स्थित एक अस्पताल है और यह उत्तरी इज़राइल का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है (सबसे बड़ा अस्पताल हाइफ़ा स्थित राम्बम अस्पताल है)। इसे 1956 में स्थापित किया गया था। यह अस्पताल नाहारिया की सीमा पर नगर-केन्द्र से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो और पश्चिमी गैलिली के लगभग पाँच लाख लोगों को सेवा प्रदान करता है।[1] इस अस्पताल के दक्षिणी किनारे पर महामार्ग 89 गुजरता है और इसके चारों ओर की भूमि पर खेती की जाती है।[2][3]

गैलिली अस्पताल

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Civilians Under Assault: Hezbollah's Rocket Attacks on Israel, Human Rights Watch Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  2. "Nahariya Hospital for the Western Galilee" (अंग्रेज़ी और हिब्रू में). गूगल मानचित्र. मूल से 13 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2011.
  3. "amudanan.co.il" (हिब्रू में). amudanan.co.il. मूल से 28 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2011.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें