गॉड तुस्सी ग्रेट हो

2008 की रूमी जाफ़री की फ़िल्म

गॉड तुस्सी ग्रेट हो 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रूमी जाफ़री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें सलमान ख़ान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और सोहेल खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2003 की हॉलीवुड कॉमेडी ब्रुस ऑलमाइटी की रीमेक है, जिसमें जिम कैरी, मॉर्गन फ्रीमैन और जेनिफर एनिस्टन ने अभिनय किया है।[1]

गॉड तुस्सी ग्रेट हो

गॉड तुस्सी ग्रेट हो का पोस्टर
निर्देशक रूमी जाफ़री
लेखक यूनुस सेजवाल
पटकथा यूनुस सेजवाल
रूमी जाफ़री
निर्माता अफज़ल ख़ान
अभिनेता सलमान ख़ान,
प्रियंका चोपड़ा,
अमिताभ बच्चन,
सोहेल खान
संपादक बल्लू सलूजा
संगीतकार साजिद-वाजिद
प्रदर्शन तिथियाँ
15 अगस्त, 2008
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

अरुण प्रजापति (सलमान ख़ान) एक सफल टीवी एंकर बनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सफलता हमेशा उससे दूर ही रही है। सफलता की इस कमी के लिए वह भगवान (अमिताभ बच्चन) को दोषी मानता है। वह आलिया कपूर (प्रियंका चोपड़ा) से प्यार करता है, जो एक टीवी एंकर और उसी चैनल में काम करने वाली एक प्रसिद्ध स्टार है। लेकिन वह कभी भी उसके लिए अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाया है।

फिर रॉकी (सोहेल खान) को चैनल के लिए एंकर के रूप में नियुक्त किया जाता है। अब अरुण को विश्वास होने लगता है कि रॉकी आलिया को जीत लेगा। बाद में, अरुण को चैनल से बर्खास्त कर दिया जाता है क्योंकि उसके नए शो के लॉन्च में रॉकी कमियाँ निकाल देता है। उसके लिए वह गॉड (भगवान्) को दोष देने लगता है। अब वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलता है। दोनों के बीच एक बहस शुरू हो जाती है, जिसके अंत में भगवान अरुण को दस दिनों के लिए सभी चीजों को नियंत्रित करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

अरुण इस शक्ति का उपयोग अपनी नौकरी वापस पाने, रॉकी को असहज स्थिति में डालने और आलिया का दिल जीतने के लिए करता है। जब भगवान ने उसे केवल अपने लिए चीज़ें बेहतर बनाने के लिए डांटा, तो अरुण ने लोगों की प्रार्थनाएँ सुनना शुरू कर दिया। बाद में उसे एहसास हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति की इच्छाओं पर व्यक्तिगत रूप से विचार करने में बहुत समय लगेगा। इसलिए समय और प्रयास बचाने के लिए वह हर किसी की इच्छाओं को पूरा कर देता है। इस सब में रॉकी की आलिया से शादी करने की इच्छा शामिल है। बाद में जेल से छूटे अपराधी रॉकी और आलिया की शादी को तहस-नहस कर देते हैं और उनमें से एक आलिया को गोली मार देता है।

अरुण बाद में भगवान से पूछता है कि उसके साथ यह सब कुछ क्यों हो रहा है। भगवान बताते हैं कि यह उसकी अपनी गलती है और हर कोई इसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकता। अरुण को बुरा लगता है, लेकिन भगवान उसे माफ कर देते हैं और उसका जीवन फिर से शुरू करते हैं। एक गेम शो के दौरान, वह रॉकी को आलिया कपूर (जो शो में मौजूद थी, क्योंकि यह चैनल "ज़ूप" का पहला गेम शो था) से प्यार करने के बारे में झूठ बोलने के लिए उकसाता है। इस प्रकार अरुण आलिया का दिल जीत लेता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी साजिद-वाजिद द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."लैट्स पार्टी"जलीस शेरवानीशान, सुनिधि चौहान4:55
2."तुझे अक्सा बीच घुमा दूँ"शब्बीर अहमदवाजिद, अमृता काक4:09
3."गॉड तुस्सी ग्रेट हो"शब्बीर अहमदसोनू निगम, शंकर महादेवन4:29
4."तुमको देखा"जलीस शेरवानीनीरज श्रीधर, श्रेया घोषाल5:32
5."लाल चुनरिया"देवेन शुक्लउदित नारायण, अलका यागनिक4:16
6."तुझे अक्सा बीच घुमा दूँ" (रिमिक्स)शब्बीर अहमदवाजिद, अमृता काक3:56
7."लैट्स पार्टी" (रिमिक्स)जलीस शेरवानीशान, सुनिधि चौहान4:31
8."गॉड तुस्सी ग्रेट हो" (रिमिक्स)शब्बीर अहमदसोनू निगम, शंकर महादेवन3:56

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "2003 की मशहूर हॉलीवुड फिल्म...कॉपी कर हिंदी में बनाया रीमेक, सुपरस्टार तो डूबा ही मेकर्स भी गंवा बैठे 21 करोड़". News18 हिंदी. 9 अगस्त 2023. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2024.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें