शंकर महादेवन

भारतीय संगीतकार और गायक

शंकर महादेवन (तमिल: சங்கர் மகாதேவன்) एक भारतीय गायक है और शंकर-एहसान-लॉय तिहरी का हिस्सा है। शंकर महादेवन को चार बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, जिसमें तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए और एक बार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए दिया जा चुका है। सन २०१९ में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। महादेवन ने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की, जो दुनिया भर के संगीत के छात्रों को ऑनलाइन भारतीय संगीत सीखाता है। 2015 में, उन्होंने मराठी फ़िल्म कटयार कलजात घुसली में एक अभिनेता के रूप में पहली बार अभिनय करते नजर आये थे,[1] जो कि 1960 के दशक के प्रशिध्द नाटक का रूपांतर था। उन्होंने तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में गीत गाये है। उनका पहला एलबम "ब्रीथलेस" था, जिसमें उन्होंने एक सांस मेँ गाने गाये थे।

शंकर महादेवन
शंकर महादेवन
पृष्ठभूमि
पेशागायक
सक्रियता वर्ष1998–अबतक

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

शंकर महादेवन का जन्म चेंबूर, मुंबई में केरल के पलक्कड़ से आ कर बसे एक तमिल परिवार में हुआ था।[2] उन्होंने बचपन से ही हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत सीखना आरम्भ कर दिया था, और पांच साल की उम्र में ही वीणा बजाना शुरू कर दिया था। महादेवन ने प्रसिद्ध मराठी संगीतकार पंडित श्रीनिवास खले से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।[3] महादेवन ने 1988 में कंप्यूटर विज्ञान और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया, और संगीत के क्षेत्र में आने से पहले लिडिंग एज नाम की कम्पनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।.[4] उनकी पत्नी का नाम संगीता महादेवन है, और उनके दो पुत्र है। ज्येष्ठ पुत्र सिद्धार्थ महादेवन गायक हैं, जिन्होंने 2013 के फ़िल्म भाग मिल्खा भाग के गीत "जिंदा" से गायिकी की शुरूआत की। उनका छोटा पुत्र, शिवम महादेवन, भी एक गायक है जिसने 2013 में धूम 3 के गीत "बन्दे हैं हम" में गीत गाया है। महादेवन ने तमिल, मराठी, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में भी गीत गाये है।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Shankar Mahadevan debuts as Panditji in Katyar Kaljat Ghusali". मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2018.
  2. महादेवन, शंकर. Interview with जॉन ब्रिट्स. मैं मुंबई में पला बढ़ा एक मलयाली हूं: शंकर महादेवन (अंग्रेजी में). 8 सितम्बर 2013. Archived from the original on 5 दिसंबर 2013. Retrieved on 4 जनवरी 2010. "Interviewer: You have some connection with Kerala in fact, your family migrated from Palakkad or something like that. Shankar Mahadevan: Yes, I am an Iyer from Palakkad actually"
  3. "खले अपने अंतिम सांस तक एक वादक रहे: महादेवन (अंग्रेजी में)". मूल से 22 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2018.
  4. "शंकर महादेवन: बायोग्राफी". Filmi Beat. मूल से 25 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2013.
  5. "शंकर महादेवन: बायोग्राफी (अंग्रेजी में)". मूल से 19 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें